Site iconSite icon SHABD SANCHI

मानसून में Eye Infection से कैसे बचें? जानें लक्षण, कारण और बचाव

How to prevent eye infections during the monsoon? Learn about the symptoms, causes, and easy ways to stay safe.How to prevent eye infections during the monsoon? Learn about the symptoms, causes, and easy ways to stay safe.

How to prevent eye infections during the monsoon? Learn about the symptoms, causes, and easy ways to stay safe.

वैसे तो मानसून का मौसम रहता तो लेकर आता है लेकिन इसके साथ कई सारे इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इन्हीं इन्फेक्शन में से एक इंफेक्शन है Eye Infection, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी प्रभावित कर सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाते हैं और सही सावधानी बरती जाती है तो आंखों को गंभीर संक्रमण से बचाया जा सकता है।

मानसून में Eye Infection का खतरा क्यों बढ़ता है?

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है जिससे बैक्टीरिया वायरस और फंगस तेजी से पनपना लगते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में आंखों का संक्रमण अधिक देखने को मिल जाता है गंदे हाथों से आंखों कुछ होना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना या फिर साफ सफाई का ध्यान बिल्कुल ना रखना यह सभी संक्रमण के फैलने की वजह हो सकता है।

ये भी पढ़े: बिना सिगरेट पिए ही फेफड़े हो रहे खराब, तेलंगाना में बढ़ा Cancer का खतरा..

क्या है Eye Infection के सामान्य लक्षण

अगर आपकी आंखों में इंफेक्शन हो जाए तो कुछ सामान्य संकेत दिखाई देते हैं इनमें आंखों का लाल होना, लगातार पानी आना खुजली या जलन जैसा आंखों में महसूस होना आंखों में सूजन चिपचिपा डिस्चार्ज निकलना या फिर तेज रोशनी से दिक्कतें होना शामिलहै। कुछ लोगों को आंखों में दर्द या फिर भारी पंजाबी महसूस हो सकता है ऐसे लक्षण पर लापरवाही नहींकरनी चाहिए।

Eye Infection से बचाव के लिए क्या काम?

मानसून के मौसम में आंखों की सफाई का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है आंखों को छूने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए। गंदे रुमाल या फिर तोलिया का इस्तेमाल बिल्कुल भीनहीं करना चाहिए अपनी पर्सनल चीज किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। आंखों को बार-बार रगड़ने की आदत से भी इन्फेक्शन बढ़ता है अगर बाहर से आने पर आंखों में जलन महसूस हो तो साफ पानी से आपको धोना चाहिए।

आप किन बातों का रखें खास ध्यान?

अगर आप कांटेक्ट लेंस का उपयोग करते हैं तो मानसून के दौरान उसकी सफाई पर विशेष ध्यान रखें और लंबे समय तक लेंस पहनने से बचाव करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप या फिर दवा का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए। कई बार गलत दवा संक्रमण को और भी ज्यादा गंभीर बना देती है अगर आंखों में तेज दर्द धुंधला दिखने ज्यादा सूजन या फिर लगातार परेशानी जैसी दिक्कत है तो तुरंत आंखों के डॉक्टर को दिखाएं।

ये भी पढ़े: Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बढ़ता है बीमारियों का खतरा..

समय पर इलाज है जरूरी?

Eye Infection देखने में तो बिल्कुल सामान्य सा लग सकता है लेकिन समय पर इलाज न होने के कारण यह एक गंभीर रूप भी ले सकता है और देखने की क्षमता पर भी असर डाल सकता है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करने की वजह सही सलाह लेना और साफ सफाई बनाए रखना बहुत जरूरीहोता है।

Exit mobile version