मुंबई। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामला एक बार फिर चर्चा में है, दिशा सालियान की मौत मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी सीबीआई की चर्चित अधिकारी सीमा पहुजा को सौपी गई है। एसपी सीमा के साथ ही डीएसपी पुरन कुमार समेत अन्य एक्सपर्ट अधिकारी जांच में लगाए जा रहे है। सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में एफआईआर दर्ज किया है और अब एक्सपर्ट अधिकारियों की निगरानी में जांच शुरू कर दिया है।
जाने कौन है सीमा पाहूजा
सीमा पाहूजा देश के उन चर्चित सीबीआई अधिकारियों में शामिल है। जिन्होने चाहे कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का मामला हो, हाथरस में 19 वर्षीय युवती की मौत या फिर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई का गुड़िया यानि की 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के बलात्कार और हत्या मामला हो, उक्त मामलों की जांच में एसपी सीमा पाहूजा ने अंहम भूमिका निभाते हुए बखूबी सुलझाया है। उन्नाव बलात्कार मामले की सीबीआई जांच टीम से भी सीमा पहुजा का नाम जुड़ा रहा है। उस केस में विधायक कुलदीप सेंगर को आजीवन कारावास की सजा हुई है।
मंगेतर की पार्टी समेत इन बिदुंओं पर जांच
सीबीआई अब दिशा की मौत से पहले मुंबई में उनके मंगेतर रोहन रॉय के घर हुई पार्टी में शामिल लोगो से पूछताछ कर सकती है तो पुराने रिकॉर्ड, गवाहों के बयान, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य समेत कई अंहम बिदुओं पर जांच कर सकती है।
पहले दिशा सालियान और फिर सुशांत राजपूत की मौत
ज्ञात हो कि दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत से गिरने से हुई थी, और इसके ठीक एक हफ्ते बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। दिशा (उम्र 28 वर्ष) सेलिब्रिटी मैनेजर थीं जिन्होंने कुछ समय के लिए सुशांत के साथ भी काम किया था। मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटना (एक्सीडेंटल डेथ) या आत्महत्या माना था।
ऐसे सीबीआई को सौपा गया मामला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 6 साल तक प्राथमिकी यानि की एफआईआर दर्ज न करने और मामले की सही जांच न होने पर मुंबई पुलिस की जमकर क्लास ली थी। अदालत के निर्देश के बाद सितंबर 2026 में सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है, जिसकी कमान अब वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी सीमा पाहुजा के हाथों में है।
क्या दिशा के साथ सुशांत मौत मिस्ट्री भी खुलेगी
राजनीतिक नेताओं और परिवार के कुछ सदस्यों का दावा है कि दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं, हालांकि मुंबई पुलिस और जांच के दौरान पहले अधिकारियों ने दोनों घटनाओं के बीच किसी भी सीधे संबंध से इनकार किया था। ऐसे में लोगो का मानना है कि सीबीआई की जांच से दिशा सालियान मौत मामले के साथ ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का मौत मामला भी खुल सकता है।




