धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला की वस्तुस्थित से अवगत होने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला शनिवार को यहां पहुचे थें। वे तकरीबन 2 बजे के आसपास भोजशाला पहुचे और चप्पे-चप्पे का निरिक्षण करके जरूरी जानकारी लिए है। सुनवाई से पहले न्यायाधीश का यह दौरा काफी अंहम माना जा रहा है। 53 मिनट तक न्यायाधीश यहां रहे और इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं एसपी मंयक अवस्थी समेत अन्य अधिकारी वहां मौजूद रहे।
स्तंभों, शिलालेखों को देखा
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने भोजशाला के विभिन्न हिस्सों, स्तंभों, शिलालेखों और संरचना को ध्यानपूर्वक देखा तथा इसके इतिहास और वास्तुकला से जुड़ी जानकारी लिए है। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए गए कार्यों और वर्तमान व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया।
2 अप्रैल को होनी है सुनवाई
जानकारी के तहत धार की भोजशाला पर हाईकोर्ट इंदौर की खंडपीठ के द्वारा 2 अप्रैल को सुनवाई की जानी है। उससे पहले न्यायाधीश का यह दौरा हर तरह से अंहम माना जा रहा है, दरअसल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लगभग 98 दिनों तक किए गए सर्वे की रिपोर्ट उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है।
