पुलिस का नही रहा अब हीरा, सशस्त्र बल की टुकड़ी ने दी सलामी

उज्जैन। पुलिस का अश्व हीरा अब नहीं रहा। 29 वर्षीय अश्व हीरा की मंगलवार को मौत हो गई। हीरा को पुलिस लाइन में सशस्त्र बल की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। तकरीबन 25 वर्षों के सेवा काल में उसने अनुशासन और समर्पण के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अश्व हीरा आपने स्वभाव के चलते सभी को प्रिय रहा है। बताते है कि शांत स्वभाव, अनुशासनप्रिय और विश्वसनीय अश्व के रूप में वह जाना जाता था।

5 साल की आयु से दे रहा था सेवा

जानकारी के तहत पुलिस का अश्व हीरा 5 साल की आयु से सेवा दे रहा था। वह उज्जैन में पिछले 20 वर्षों से भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हो रहा था। वह भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण-भादौ मास के आयोजनों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी एवं वीवीआईपी ड्यूटी जैसे अनेक अवसरों पर पुलिस बल के साथ तैनात रहा।

बीमारी के चलते हो गई मौत

हीरा कुछ समय से बीमार चल रहा था। वेटरनरी के डॉक्टर उसका ईलाज कर रहे थें और उनकी निगरानी में था। सभी प्रयासों के बाद भी अश्व हीरा की जान नही बच पाई। हीरा का अंतिम संस्कार पुलिस लाइन परिसर में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सशस्त्र बल की टुकड़ी ने सलामी देकर अपने विश्वसनीय साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *