जहरीली दवा खाकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुचा हेड कांस्टेबल, मचा हड़कम्प, सुसाइड नोट में विभाग पर सवाल

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल होशियार सिंह जहरीली दवा खाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुचा। विभाग के लोगो को जब इस बात की जानकारी लगी तो उनमें हड़कम्प मच गया। समय गवाएं बिना हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नही बच पाई।

मिला सुसाइड नोट

मृतक हेड कांस्टेबल होशियार सिंह का एक सुसाइड नोट भी सामने आ रहा है। 3 पेज के सुसाइड नोट में उन्होने पुलिस विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिखा था। जिसमें भष्टाचार, पोस्टिंग दिलाए जाने में गड़बड़ी समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है। हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की अनुमति मांगे जाने जैसी बातों का भी जिक्र किया है।

छुट्टी पर था पुलिस जवान

बताया जा रहा है कि होशियार सिंह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। कुछ दिन पहले ही उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हेड कांस्टेबल की आत्महत्या के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *