किसानों को सरकार ने दिया होली का गिफ्ट, खाते में रूपए किए ट्रांसर्फर

यूपी। मार्च माह में मनाए जा रहे होली पर्व के पहले उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के किसानों को होली का गिफ्ट दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कुल 460 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

ढ़ाई लाख किसानों को क्षतिपूर्ति

मुख्यमंत्री ने खरीफ-2025 के दौरान फसल नुकसान झेलने वाले 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दिए है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

सीएम ने कहा…

मुख्यमंत्री ने कहा आज 460 करोड़ रुपये अन्नदाताओं के खातों में पहुँच रहे हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि रविवार तक यह धनराशि हर हाल में लाभार्थियों के खातों में क्रेडिट हो जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अब सरकार ने इसमें किसान के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों, सह-किसानों और बटाईदारों को भी शामिल किया है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *