जॉब। पुलिस विभाग में नौकरी करने की तैयारी अगर कर रहे है तो आपकों को एक अच्छा अवसर मिलने वाला है, क्योकि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पुलिस विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की तैयारी कर रही है। जिसमें हजारों युवाओं को पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नौकरी करने का अवसर मिलेगा।
81,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्तियां
पुलिस विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिए है। जिस में युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा किए है कि इस साल पुलिस विभाग में 81,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर-प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक, आरक्षी नागरिक पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और गोपनीय श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने की योजना तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इन नियुक्तियों में पूर्ण पारदर्शिता और आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
