एमपी जॉब। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर मिल रहा है। युवा तय डेट में अपना ऑल लाइन आवेदन फॉर्म भरकर सरकारी नौकरी पा सकते है, दरअसल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जेल प्रहरी (जेल गार्ड) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय डेट के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
यह योग्यता जरूरी
उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान से हाई स्कूल परीक्षा (10वीं कक्षा या पुराने उच्च माध्यमिक पैटर्न) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
18 वर्ष होनी चाहिए आयु
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, और सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अश्वेत जाति एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें नियमानुसार छूट शामिल होगी।
दो तरह से देनी होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जेल विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
