भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना सिंह को डीजीपी कैलाश मकवाणा ने किया सम्मानित

DGP honored international mountaineer Anjana Singh in Bhopal.

DGP honored international mountaineer Anjana Singh in Bhopal: भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाणा ने सम्मानित किया। मैहर जिले की रहने वाली अंजना सिंह को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर मध्य प्रदेश पुलिस की जागरूकता मुहिम “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश पहुंचाने के लिए यह सम्मान दिया गया।डीजीपी श्री मकवाणा ने अंजना सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और आशीर्वाद भी दिया।

इस अवसर पर उन्होंने अंजना की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।अंजना सिंह मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के बेंदुरा कला गांव की निवासी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाली अंजना ने मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण लिया है।

उन्होंने इससे पहले गणतंत्र दिवस 2025 पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया था और अब माउंट एल्ब्रस फतह कर नशामुक्ति का संदेश भी दिया।यह सम्मान समारोह पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां अंजना की हिम्मत और दृढ़ संकल्प को खूब सराहा गया। अंजना का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विंध्य क्षेत्र और मध्य प्रदेश को गर्व की अनुभूति हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *