MP: अमरीन और आफरीन पर दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण के साथ अब ड्रग्स तस्करी के आरोप

MP Bhopal Crime News

Bhopal Conversion Racket: भोपाल में अमरीन और आफरीन नामक सगी बहनों पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें गरीब परिवारों की युवतियों को नौकरी का लालच देकर फंसाना, नशीले पदार्थ (एमडी ड्रग्स) खिलाकर दुष्कर्म करना, ब्लैकमेलिंग के जरिए धर्मांतरण का दबाव बनाना और युवतियों से पब-लाउंज तक कोडवर्ड (‘शर्ट’ आदि) के माध्यम से ड्रग्स पहुंचाने की जबरन तस्करी कराना शामिल है। पीड़िताओं की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और जबरन धर्म परिवर्तन के तहत मामला दर्ज किया है, मुख्य आरोपियों अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस पूछताछ के दौरान उनके नेटवर्क और फरार सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

Bhopal Conversion Racket: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो सगी बहनों अमरीन और आफरीन द्वारा संचालित कथित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें गरीब हिंदू युवतियों को नौकरी के लालच में फंसाकर दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगे हैं। अब इस मामले में नया मोड़ आया है, जब पीड़ित युवतियों ने इन बहनों पर ड्रग्स तस्करी का भी गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िताओं ने पुलिस को दी नई जानकारी

शुक्रवार शाम दो पीड़ित युवतियां पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं और पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमरीन और आफरीन न केवल दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश करती थीं, बल्कि युवतियों के माध्यम से ड्रग्स की तस्करी भी कराती थीं। इस कारोबार में चंदन सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। ड्रग्स मुख्य रूप से शहर के नामचीन पब और लाउंज में ‘शर्ट’ कोडवर्ड से डिलीवर की जाती थी। पीड़िताओं का दावा है कि हिंदू युवतियों को ही इस धंधे में इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

भोपाल पुलिस अब ड्रग नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है। मुख्य आरोपी अमरीन और उसके साथी चंदन को 1 मार्च तक रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ की जा रही है। दूसरी बहन आफरीन को जेल भेज दिया गया है। जांच में अमरीन को ही गिरोह की मास्टरमाइंड माना जा रहा है। बागसेवनिया थाना पुलिस की एक टीम अहमदाबाद पहुंची है, जहां छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटीशियन युवती के साथ यासिर नामक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला जुड़ा है। पुलिस फरार यासिर की तलाश में जुटी है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस की एक अन्य टीम अमरीन के भाई बिलाल और मुंहबोले भाई चानू की तलाश कर रही है। इसके अलावा संजना उर्फ जन्नत नाम की युवती भी फरार है, जिसने सबसे पहले एक पीड़िता को शाहपुरा स्थित होटल में आफरीन से मिलवाया था। गिरोह ने पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और देह व्यापार में धकेल दिया।

हिंदू संगठनों का आरोप

मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पीड़िताओं के साथ मौजूद थे। इन संगठनों का कहना है कि गिरोह जानबूझकर हिंदू युवतियों को निशाना बनाता था। उन्हें लग्जरी लाइफ और आसान कमाई का लालच देकर पहले देह व्यापार में उतारा जाता था, फिर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िताओं का दावा है कि आरोपियों के ऊंचे रसूख के कारण कई अन्य प्रभावित महिलाएं सामने आने से डर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *