Gold Silver Price Today: सावन में पीली धातु की चमक बढ़ गई है. जी हाँ आज यानी मंगलवार 4 अगस्त 2026 को सोने-चांदी दोनों में तेजी देखी जा रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार – कॉमेक्स
गौरतलब है कि, आज सुबह 7:30 बजे कॉमेक्स पर सोना 0.54% चढ़कर 4,112.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं बात अगर चांदी की करें तो चांदी में और तेज उछाल रहा. चांदी 1.97% बढ़कर 58.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.
घरेलू बाजार – MCX और IBJA
बीते दिन कल यानी 3 अगस्त को MCX पर सोना 1,42,900 रुपये/10 ग्राम और चांदी 2,16,506 रुपये/ किलो पर बंद हुआ था.
IBJA के अनुसार कल 24 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये/10 ग्राम और 22 कैरेट 1,39,140 रुपये/10 ग्राम था.
आज 4 अगस्त के शहर वार भाव
शहर 24 कैरेट/10ग्राम 22 कैरेट/10ग्राम 18 कैरेट/10ग्राम
दिल्ली 1,44,360 रु 1,32,340 रु 1,08,300 रु
मुंबई 1,44,210 रु 1,32,190 रु 1,08,150 रु
चेन्नई 1,44,560 रु 1,32,510 रु 1,10,660 रु
इंदौर 1,44,260 रु 1,32,240 रु 1,08,200 रु
कोलकाता 1,44,210 रु 1,32,190 रु 1,08,150 रु
चांदी का भाव: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर में *2,34,900 रुपये/किलो. चेन्नई में *2,45,900 रुपये/किलो.
भाव बढ़ने की 3 बड़ी वजह
भू-राजनीतिक तनाव में कमी: अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की खबर से कच्चे तेल और डॉलर में गिरावट आई, जिससे सोने को सपोर्ट मिला.
महंगाई का डर: अगर तनाव कम होता है तो तेल सस्ता होगा और महंगाई घटेगी. अगर तनाव बढ़ा तो फिर से कमोडिटी में उथल-पुथल संभव.
फेड की बैठक: सितंबर में US फेडरल रिजर्व ब्याज दर 0.25% बढ़ा सकता है, इस अटकल से भी सोने में हलचल है.
सावन में खरीदारी का प्लान है तो एक बार ज्वेलर से मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क जरूर चेक कर लें. भाव हर शहर में थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है.




