रीवा-मिर्जापुर हाईवे में 4 वाहन टकराए, 11 की मौत, बोलेरों सवार जिंदा जल गए 9 लोग, जिगना गांव में मातम

मिर्जापुर। रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर रात 4 वाहन टकरा गए। जिससे 11 लोगो की मौत हो गई है, मृतकों में बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए है। मृतकों में 2 लोग एमपी के सतना के रहने वाले है जबकि ज्यादतार मृतक मिर्जापुर जिला अंतर्गत जिगना गांव निवासी एक ही परिवार के है। इस घटना से जिगना गांव में मातम पसर गया है। वही मृतकों में दो लोग एमपी के सतना जिले के निवासी थें।

ऐसे टकराए वाहन

पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए, लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा पाया। जो 4 वाहन हादसे का शिकार हुए है उनमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। कार सोनभद्र की है। बोलोरो मिर्जापुर की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मुंडन कराकर जा रहे थें बुलोरों सवार

जानकारी के तहत जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह का परिवार नौ साल के बेटे शिव का मुंडन कराने बोलेरो से मैहर गया था। परिवार मैहर से मिर्जापुर लौट रहा था। बोलेरो में सवार प्रियंका सिंह 42 साल और कार्तिकेय सिह सतना जिले के रहने वाले थें और वे दोनों मां-बेटा थें। इसी तरह मृतकों में ज्यादातर लोग अरूण सिंह निवासी जिगना थाना क्षेत्र के लोग थें। जिसमें से अरूण सिंह की पत्नी वंदना सिंह 48 साल, उनका पुत्र शिव 8 साल, वीना सिंह 47 साल उनकी 9 साल की बेटी सोनम सिंह तथा पंकज सिंह, कार्तिकय, समेत एक ही घर के लोगों की मौत हुई है। इसी तरह बोलेरों चालक विष्णु, स्विफ्ट कार पर सवार जय प्रकाश 26 की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *