PM Kisan Samman Nidhi Scheme। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धन राशि जारी कर दिए है। उन्होने सरकार से मिलने वाली किसानों को 23वीं किस्त जारी किए है। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश भर के किसानों को यह लाभ एक साथ पहुचाए है। जिसके तहत किसानों के खाते में 2000-2000 रूपए की धनराशि जारी किए है। ज्ञात हो कि पीएम ने इसके पूर्व 13 मार्च को किसानो के खाते में रूपए भेजे थें।
किसान करेगे खरीफ की बोनी
ज्ञात हो कि बारिश का मौसम आ गया है और किसान अब खरीफ की बोनी करने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में सरकार ने किसानों को समय पर उनके खाते में पैसे भेज दिए है। जिससे किसानों को खरीफ की बोनी के समय उक्त पैसे काम आ सकें और वे समय पर धान एवं दलहनी फसलों के बीज और खाद की खरीदी करके बोनी का काम पूरा कर सकें।
तीन किस्तों में दिए जाते है पैसे
दरअसल केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल पीएम किसान योजना के तहत 6000 रूपए सम्मान निधि के रूप में दे रही है। यह पैसे सरकार तीन किस्तों में 2000-2000 रूपए करके किसानों को समय-समय पर उनके खाते में जारी कर रही है।
9.44 करोड़ किसानों को लाभ
शासन से जो ऑकड़े आ रहे है उसके अनुसार, पीएम मोदी ने इस बार देश के लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसान को लाभान्वित किए हैं। सरकार ने इस बार कुल 18,880 करोड़ से ज्यादा की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिए है। ज्ञात हो कि किसानों को समय-समय पर इस किसान सम्मान निधि का इंतजार रहता है और शनिवार को उनका इंतजार पूरा हो गया है।




