जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान में धमाका, 16 लोगों की मौत, 50 लोग घायल

पाकिस्तान। पाकिस्तान में जुमें की नमाज के बीच ऐसा भयंकर धमाका हुआ कि चारो तरफ न सिर्फ चीख पुकार मच गई बल्कि धमाके की जद में आने से लाशें बिछ गई, तो वही आधा सैकड़ा लोग जख्मी हालत में घटनास्थल पर चीखते रहे। विस्फोटक से किए गए इस धमाके में अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास हुआ है।

मस्जिद की टूटी दीवाल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में हुए इस धमाके मस्जिद को नुकसान पहुचा है और उसकी दीवार मलवे तब्दील हो गई है। जो जानकारी आ रही है, उसके तहत पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकराई थी। पुलिस के मुताबिक धमाके के चलते मस्जिद के बाहर एक गड्ढा बन गया। हादसे में घायल लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बचाव कर्मियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमाके से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार भी गिर गई।

लगातार हो रही घटनाएं

जानकारी के तहत पाकिस्तान में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। जिसमें हमलाबर विस्फोटक का उपयोग कर रहे है। इससे जन और धन की हानि हो रही है। घटना को लेकर जो आंकड़े आ रहे है, उसके तहत जनवरी से अगस्त 2026 तक पूरे पाकिस्तान में 990 मिलिटेंट हमले दर्ज किए गए। इनमें 1126 लोगों की जान चली गई। अगस्त में सबसे ज्यादा 199 हमले हुए, जबकि जुलाई में 144 हमले दर्ज किए गए थे। यानी एक महीने में हमलों की संख्या 38ः बढ़ी। इन हमलों में अगस्त में 158 लोगों की मौत हुई, जबकि जुलाई में हमलों से जुड़ी 268 मौतें दर्ज की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *