Site iconSite icon SHABD SANCHI

excessive heat Advisory: सरकार ने जारी किए निर्देश, जानिए बचाव के तरीके

Heat Wave Advisory: Government issues new guidelines, learn how to protect yourselfHeat Wave Advisory: Government issues new guidelines, learn how to protect yourself

Heat Wave Advisory: Government issues new guidelines, learn how to protect yourself

देश की कई राज्यों में लगातार बढ़ रही excessive heat की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। या सलाह हाल ही में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग की तरफ से जारी की गई थी। जिसमें सरकार ने खास तौर पर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को और बाहर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक के मामलों के कारण ऐसी सलाह दी जा रही है।

क्या है excessive heat को लेकर सरकार की मुख्य चेतावनी

ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि देश की कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर तक हो चुका है मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में एक्सेसिव हीट की समस्या देखने को मिल सकती है। इसी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। सरकार ने कहा कि लगातार तेज धूप और गर्म हवा के संपर्क में आने से excessive heat का खतरा बढ़ जाता है वैसे लोग जो लंबे समय तक खुले में काम करते हैं उन लोगों पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: बिना सिगरेट पिए ही फेफड़े हो रहे खराब, तेलंगाना में बढ़ा Cancer का खतरा..

लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया

सरकार के द्वारा सलाह दी जा रही है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहता है पानी के अलावा आप चाहे तो ORS, नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ आदि पीकर भी अपना शरीरहाइड्रेट रख सकते हैं। शरीर में पानी की कमी ही एक्सेसिव हीट के दौरान सबसे बड़ा खतरा बनती है। गर्मियों के समय में केवल पानी पीने से ही आप स्वस्थ नहीं रहते इसके साथ-साथ आपको हल्के रंग के सूती कपड़े ही पहनना चाहिए और धूप में जाने पर सर को ढकना जरूरी होता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से धूप से बचने की सलाह दी जातीहै।

excessive heat के लक्षण पहचानना जरूरी

डॉक्टर के अनुसार तेज सिर दर्द चक्कर आना शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाना कमजोरी और बेहोशी जैसे मामले इसके लक्षण देखे जा सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क होना चाहिए। सरकार ने लोगों से यह भी बताया है कि किसी भी व्यक्ति को बंद वहां में नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि अत्यधिक गर्मी जानलेवा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

सरकारी Advisory जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर excessive heat के बारे में चर्चाएं तेज हो गई है। कई लोगों ने तो बढ़ती गर्मी और बिजली कटौती को लेकर अपनी चिंताएं भी बताइए है। वहीं कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन से पब्लिक स्थान पर पानी और राहत की सुविधाएं बढ़ाने की अपील कीहै। जानकारी के अनुसार कई राज्यों के अस्पताल में excessive heat के मामले भी देखे गएहैं।

ये भी पढ़े: Excessive Heat: भीषण गर्मी से बढ़ा जान का खतरा, डॉक्टर ने जारी की चेतावनी..

आने वाले दिनों में सतर्क की अपील

मौसम विभाग और डॉक्टर ने लोगों से अफवाहों से बचने और ऑफिशल अपडेट पर भरोसा करने की गुहार कीहै। सरकार के मुताबिक गर्मियों के दौरान हीट वेव को हल्के में लेना खतरनाक हो सकताहै।

Exit mobile version