SpaceX का 4000 किलो वजनी रॉकेट चाँद से टकराया! NASA बोला कोई दिक्क्त नहीं

SpaceX Rocket Collide With Moon Video: अरबपति (Elon Musk) की कंपनी (SpaceX) का एक बेकाबू रॉकेट चंद्रमा (Moon) की सतह से टकरा गया है। करीब 4,000 किलोग्राम वजनी और लगभग पांच मंजिला इमारत जितना बड़ा यह रॉकेट करीब 8,690 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चांद से टकराया। हालांकि (NASA) ने साफ किया है कि इस घटना से पृथ्वी (Earth) को किसी तरह का खतरा नहीं है।

यह रॉकेट (SpaceX) के Falcon 9 का ऊपरी हिस्सा (Upper Stage) था, जिसे जनवरी 2025 में अमेरिका के फ्लोरिडा से दो Lunar Lander मिशनों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। मिशन पूरा होने के बाद इसका यह हिस्सा अंतरिक्ष में अनियंत्रित रूप से घूमता रहा।

करीब 18 महीनों तक Earth, Moon और Sun के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से इसकी कक्षा बदलती रही। खगोलविदों ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि यह रॉकेट आखिरकार चंद्रमा से टकराएगा, जो अब सच साबित हुआ।

टक्कर Einstein Crater के पास हुई। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस टक्कर से चांद की सतह पर धूल का विशाल गुबार उठा होगा, जो करीब 100 किलोमीटर तक ऊपर गया होगा और कई मिनटों तक अंतरिक्ष में बना रहा। हालांकि इसकी चमक इतनी कम थी कि इसे सामान्य दूरबीन से देख पाना संभव नहीं था।

फिलहाल इस टक्कर की तस्वीरें उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि घटना के समय कोई भी Orbiter सही स्थिति में मौजूद नहीं था। आने वाले दिनों में दक्षिण कोरिया का Danuri Orbiter और (NASA) का Lunar Reconnaissance Orbiter (LRO) उस स्थान की तस्वीरें लेंगे। वैज्ञानिक पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना कर यह पता लगाएंगे कि टक्कर से चंद्रमा की सतह पर कितना बदलाव हुआ।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस घटना के बाद चंद्रमा पर इंसानों द्वारा छोड़ी गई या दुर्घटनाग्रस्त हुई वस्तुओं की संख्या लगभग 3,000 तक पहुंच गई है, जिनका कुल वजन करीब 190 टन है। इनमें (NASA) के Apollo Program से जुड़ी सैकड़ों वस्तुएं भी शामिल हैं।

हालांकि चंद्रमा पर वायुमंडल या जैविक पर्यावरण नहीं है, इसलिए इस मलबे से वहां किसी पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान नहीं पहुंचता। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में बढ़ते Lunar Missions और अंतरिक्ष यातायात के कारण ऐतिहासिक लैंडिंग साइट्स और नए मिशनों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *