मऊगंज : जमीनी विवाद में वृद्ध की नृशंस हत्या, एक दर्जन घायल, राजस्व विभाग की लापरवाही पर भड़का गुस्सा

Elderly man brutally murdered in Mauganj over land dispute

मऊगंज। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरा में पिछले एक साल से जारी जमीनी विवाद ने शुक्रवार को उस वक्त भयावह रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई और करीब 12 लोग लहूलुहान हो गए। जानकारी के मुताबिक, मृतक गिरिजा प्रसाद साहू और आरोपी पक्ष रामनारायण व राजबहोर साहू के बीच जमीन के सीमांकन और मेड़ पर लगे पेड़ों को लेकर विवाद लंबे समय से तहसील में लंबित था, जिसका समाधान न होने के कारण रंजिश बढ़ती गई।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर जब महिलाएं खेत से कचरा हटा रही थीं, तभी दूसरे पक्ष ने बाहर से बुलाए गए गुंडों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और टांगी से जानलेवा हमला कर दिया; हमलावर गिरिजा प्रसाद को घसीटकर ले गए और उनके सिर पर घातक प्रहार कर उनकी हत्या करने के बाद शव को बाहर फेंक दिया।

वारदात के बाद गांव में व्याप्त भारी तनाव को देखते हुए एसपी और एसडीओपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं, वहीं गंभीर घायलों को उपचार हेतु रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि राजस्व विभाग समय रहते विवाद सुलझा लेता, तो यह हत्याकांड नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *