रीवा : ट्रक का टायर फटने से बिहार के चालक की मौत, पहिया कसते समय हुआ भीषण धमाका

Driver from Bihar dies after truck tyre bursts in Rewa

रीवा: जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार से सामान लेकर आ रहे एक ट्रक का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दुकान पर बनवाया था पंचर

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे एक दुकान पर रोका था। टायर दुरुस्त करवाने के बाद जब वह उसे दोबारा ट्रक में कस रहा था, तभी यह भयानक हादसा हो गया।

तेज धमाके के साथ फटा टायर

टायर कसने के दौरान अचानक वह तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि चालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अछत हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान और पुलिस कार्रवाई

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल, रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *