Drishyam 3 Trailer: अजय देवगन के सामने तीन बड़ी चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

Drishyam 3 Trailer: Three major challenges await Ajay Devgn; suspense mounts.

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर  बनकर लौटे हैं, Drishyam 3 मैं इस बार उनके सामने पहले से भी ज्यादा बड़ी चुनौतियां दिखाई दे रही है। तब्बू के साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस फिल्म की कहानी में एंट्री लेने वाले हैं और सस्पेंस को बढ़ाने वाले हैं।

Drishyam 3 Trailer: Three major challenges await Ajay Devgn; suspense mounts.

विजय सालगांवकर के सामने बढ़ी है मुश्किल

Drishyam 3 मैं एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं यह फिल्म पिछली दो फिल्मों की तरह ही है जिसमें विजय अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस की जांच से आगे निकल जाता है। इस बार उनके सामने एक नई जांच और नया चेहरा देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में साफ पता चलता है कि पुराने राज अब विजय के लिए परेशानी बनते जाएंगे। इस फिल्म में तब्बू भी मीरा देशमुख के किरदार में वापस दिखेगी जिसके साथ इस बार जयदीप अहलावत का क्रोध कहानी में एक नया मोड़ लेगा। जयदीप फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में नजर आएंगे जो विजय के पुराने रहस्य की तह तक पहुंचने में मदद करता है।

ये भी पढ़े: KBC 18: अमिताभ बच्चन के लिए क्यों मुश्किल हुई केबीसी में होस्टिंग?

प्रकाश राज भी निभाएंगे Drishyam 3 में अहम भूमिका

दृश्य 3 फिल्म में प्रकाश राज की एंट्री भी देखने को मिलेगी वह वकील इंद्रजीत शेट्टी के रोल में नजर आने वाले हैं। इस नए किरदार के आने से विजय के सामने कानूनी और जांच से जुड़ी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही है। सबसे खास बात यह है कि जयदीप का किरदार अक्षय खन्ना की जगह लेने वाला किरदार नहीं बताया गया है, उन्होंने खुद स्पष्ट बताया कि उनका किरदार अपनी अलग कहानी के साथ फिल्म में दिखेगा।

ये भी पढ़े: Review: Mirzapur the Movie में भौकाल बरकरार या लंबाई बनी है कमजोरी

कब रिलीज होगी ये फिल्म?

Drishyam 3 फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन,तब्बू, श्रीया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और राजत कपूर समेत कई एक्टर नजर आने वाले हैं। आधिकारिक ट्रेलर के मुताबिक ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय इस बार भी अपने परिवार को बचाने के लिए कोई नया नाश्ता निकाल पाएंगे या फिर राज सामने आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *