कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली प्रीति जिंटा की फिल्म batwara 1947 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं कर पाई है। अब एक्ट्रेस ने फिल्म के कमजोर प्रदर्शन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और कहा कि एक कलाकार अपने काम पर ही नियंत्रण रख सकता है उसके रिजल्ट पर नहीं।

प्रिती जिंटा ने फिल्म की असफलता पर आखिर क्या कहा?
मिड डे को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्हें फिल्म में एक्टिंग करने पर गर्व है। एक्ट्रेस के अनुसार वह किसी भी प्रोजेक्ट को पूरी मेहनत से करती और रिजल्ट को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वह अपने काम को अपना हजार प्रतिशत देती हैं और बाकी भगवान के ऊपर छोड़ देती है। प्रीति जिंटा नहीं अभी मन की फिल्म के रिजल्ट को एक्टर पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकते हैं उनके अनुसार मेहनत करना और अपना कर्म करना उनके हाथ में होता है जबकि ऑडियंस का रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस का रिजल्ट कई दूसरे चीजों पर भी निर्भर करता है।
ये भी पढ़े: Badshah ने चुपके से रचाई शादी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग… तस्वीरें वायरल
कमबैक फिल्म से थीं उन्हें काफी उम्मीदें
batwara 1947 प्रीति जिंटा की लंबे समय के गैप के बाद सिनेमा घर में वापसी की एक फ़िल्म थी फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी के द्वारा हुआ है और इसमें शनि देवल शबाना आज़मी अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार देखने को मिल रहे हैं। यह फिल्म 1947 के समय के विभाजन के पृष्ठभूमि के आधार पर बनी फिल्म में जिसमें लाहौर में रहने वाले एक परिवार के जरिए इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द का मुद्दा देखने को मिलाहै। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी शुरुआत में तो इसका मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से हुआ लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में बंटवारा 1947 पीछे ही हो गई। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 13.50 करोड रुपए बताई जा रहा था जबकि कुल भारत में इसका नेट कलेक्शन 19 पॉइंट 25 करोड रुपए था।
ये भी पढ़े: Batwara 1947 vs Awarapan 2 Box Office Collection
इस फिल्म को मिला था मिला-जुला रिस्पॉन्स
batwara 1947 फिल्म को लेकर रिएक्शन की पूरी प्रतिक्रिया नेगेटिव नहीं है। कहानी के मानवीय संदेश और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ की गई है लेकिन इसकी गति और कहानी को लेकर आलोचना भी देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर कमजोर परफॉर्मेंस होने के कारण के लिए किसी भी चीज को जिम्मेदार ठहरना सही नहीं होगा फिलहाल प्रीति जिंटा अपनी अगली फिल्म वाइव को लेकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में बटवारा 1947 के रिजल्ट को लेकर उनका बयान नहीं दिखता है कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट पर ही ध्यान देना चाहिए।




