Diwali 2025 Festive Radiance: दिवाली का मौसम आते ही हर जगह रोशनी, रंगोली और खुशियों की चमक फैल जाती है। इन सबके बीच घर की महिलाएं अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं। हालांकि तैयार होते समय हर किसी का सपना होता है कि उनका चेहरा भी दियों की रोशनी की तरह जगमगाए। परंतु त्यौहार की भागदौड़ और प्रदूषण की वजह से सुंदरता दब सी जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल जो त्वचा को भीतर से पोषण दे और बाहर से ग्लोइंग बनाएं।

दीवाली पर त्वचा में इंस्टेंट ग्लो कैसे पाएं
और इस दीवाली चमकदार और निखरी त्वचा के लिए हम कुछ ऐसे ही आसान टिप्स लेकर आए हैं जो आपको दिवाली के दिन देंगे प्राकृतिक निखार। इसके लिए आपको ज्यादा महंगी वस्तुओं की आवश्यकता भी नहीं सब कुछ आपके घर पर आसानी से मिल जाएगा और आपको मिलेगा झटपट फटाफट वक़्ल फेस्टिवल ग्लो।
दीवाली पर फेस ग्लो और रेडियंट लुक पाने के लिए करें ये उपाय
शहद नींबू का फेस मास्क: दिवाली के दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए आपको एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलना होगा। इसे अपने फेस पर लगाना होगा और 10 मिनट तक रख देना होगा। इसके बाद हल्के हाथों से इसे मसाज कर लेना होगा और फेस वॉश करना होगा। यह मॉइश्चराइजर के साथ-साथ स्किन क्लींजर का काम करता है जो स्किन को ब्राइट बनाता है।
और पढ़ें: छोटी दीवाली पर करें यह चमत्कारी उपाय मिटेगा जीवन का अंधियारा
दूध का फेस पैक: दिवाली के दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप एक चम्मच दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसका फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे 15 से 20 मिनट तक रखें और गुनगुने पानी से धो दें। ऐसा करने से फेस की इन्फ्लेमेशन कम हो जाती है, दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं और डेड स्किन हट जाती है।
एलोवेरा जेल और गुलाब जल: एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर हल्का सा पेस्ट बनाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे 5 से 10 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो दें, ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट हो जाती है और ग्लोइंग नजर आती है।
त्योहार पर स्किन केयर रूटीन के अतिरिक्त सुझाव
- त्योहार पर यदि आप सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि पर्याप्त पानी पिए क्योंकि पर्याप्त पानी में न मिलने पर बॉडी डिहाइड्रेशन में चली जाती है और चेहरे की नमी खो जाती है।
- त्यौहार के दिन निखरा चेहरा पाने के लिए भरपूर नींद लेना भी जरूरी है क्योंकि जितनी अच्छी नींद लेंगे त्वचा उतनी ही स्वस्थ और हेल्दी दिखेगी।
- हमेशा मेकअप करने से पहले त्वचा को मॉइश्चराइज करें और जितना हो सके त्योहार से एक दिन पहले रात को स्किन केयर जरूर करें।
- यदि पूरा दिन आप धूप या पॉल्यूशन के संपर्क में रहते हैं तो क्लींजिंग अवश्य करें।
