Dhurandhar 3 Release Date: फिल्म निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर दी रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) ने सिनेमाघरों में आग लगा दी है. देश प्रेम, एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिक गानों से भरपूर इस फिल्म को हर कोई पसंद कर रहा है सिवाय भारत में बैठे पाकिस्तान प्रेमियों के, खैर अब चर्चा ऐसी है कि आदित्य धर धुरंधर 2 के बाद धुरंधर 3 (Dhurandhar 3) लेकर आ रहे हैं जिसका नाम होगा धुरंधर दी फ़ाइनल चैप्टर (Dhurandhar The Final Chapter)
सोशल मीडिया में कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पोस्ट क्रेडिट सीन (Dhurandhar 2 Post Credit Scene) में Dhurandhar The Final Chapter की रिलीज डेट अनाउंस की गई है. इन दावों के अनुसार Dhurandhar The Final Chapter इसी साल 14 जून को रिलीज होने वाली है. हालांकि जिन लोगों ने फिल्म देखी है उनका कहना है कि ऐसी कोई भी जानकारी पोस्ट क्रेडिट सीन में नहीं दिखाई गई है. मतलब की यह दावा फर्जी है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि धुरंधर 3 नहीं बन सकती।
वैरायटी इंडिया के मुताबिक Jio Studios ने Aditya Dhar से इDhurandhar 3 बनाने का आग्रह किया है. इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया, “Dhar के पास ‘धुरंधर 3’ का आइडिया तो है, मगर अभी उन्होंने कोई कमिटमेंट नहीं किया है. वहीं स्टूडियो का मानना है कि ये विषय ऐसा है, जिसे Dhurandhar Universe में तब्दील किया जा सकता है. Jio Studios ने आदित्य धर को ‘धुरंधर 2’ के एंड क्रेडिट्स में ‘धुंरधर 3’ का हिंट देने को कहा है
