Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix पर Raw & Undekha वर्जन, थिएटर से ज्यादा लंबी होगी फिल्म!

Dhurandhar 2 OTT Version: आदित्य धर द्वारा निर्देशित भारत की सबसे कमाऊ फिल्म Dhurandhar: The Revenge अब अपने डिजिटल रिलीज को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। Ranveer Singh स्टारर इस एक्शन थ्रिलर का एक्सटेंडेड ‘Raw & Undekha’ वर्जन अब इंटरनेशनल दर्शकों के लिए स्ट्रीम होने जा रहा है। फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी ड्यूरेशन और अनसीन फुटेज (Dhurandhar 2 Unseen Footage) को लेकर हो रही है, जिसे थिएटर रिलीज में नहीं दिखाया गया था।

OTT में कब रिलीज होगी Dhurandhar The Revenge?

Netflix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Dhurandhar: The Revenge ‘Raw & Undekha’ वर्जन 14 मई 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा। इस अनाउसंमेंट के बाद फिल्म के फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है क्योंकि OTT पर दर्शकों को थिएटर से अलग और ज्यादा डिटेल्ड एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

OTT में थिएटर से कितनी अलग होगी धुरंधर 2

Dhurandhar 2 OTT Vs Theater Version Difference: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला यह नया वर्जन कुल 3 घंटे 52 मिनट लंबा होगा। वहीं फिल्म का थिएटर कट 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड का था। यानी OTT वर्जन में करीब 3 मिनट की अतिरिक्त फुटेज जोड़ी गई है।

मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन एडिशनल सीन्स में क्या दिखाया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स को ज्यादा विस्तार से दिखाया जाएगा। खासकर क्लाइमैक्स के असर को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 4K क्वालिटी और Dolby 5.1 ऑडियो सपोर्ट के साथ स्ट्रीम होगी। हालांकि फिलहाल HDR, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट अवेलबल नहीं होगा।

भारत में Jio Hotstar में स्ट्रीम होगी Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Jio Hotstar Or Netflix: ये समझना थोड़ा पेचीदा है मगर इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, जबकि भारत में फिल्म के डिजिटल राइट्स Jio Hotstar के पास मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही यही ‘Raw & Undekha’ वर्जन भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी रिलीज अबतक फाइनल नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *