Dhurandhar 2 Opening Day Collection: धुरंधर 2 ओपनिंग डे कलेक्शन में ही आग लगा देगी

Dhurandhar 2 First Day Collection: रणवीर की (Ranveer Singh) कि धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस में पहले ही दिन आग लगाने वाली है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. इतना ही नहीं मेकर्स ने रिलीज से पहले Dhurandhar 2 के लिए पेड प्रिव्यू इवेंट भी रखा है जिसकी भी 5 लाख से ज्यादा टिकट बिक गई हैं जिससे मेकर्स ने अबतक 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और 18 मार्च से पहले पहले यह 40 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है।

धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए 35 करोड़ रुपए की टिकटें बेंच दी है.  ‘धुरंधर 2’ के डोमेस्टिक और ओवरसीज़ अडवांस बुकिंग कलेक्शन को जोड़ें तो मेकर्स ने अबतक 64.69 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं.  खास बात ये है कि भारत में अबतक फिल्म की फर्स्ट डे बुकिंग शुरू नहीं हुई है और जब ये होगी तो कमाई का काँटा बहुत तेज भागेगा। इन सब बुकिंग्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 करीब 200 करोड़ रुपए छाप सकती है।

‘Dhurandhar 2’ की टिकटें सामान्य से 30%अधिक कीमत पर भी बिक रही हैं. 2D फॉर्मेट के दाम 400 से 900 रुपये के बीच में हैं. IMAX में टिकटों का दाम 1 हजार रुपये के पार चला गया है. रिक्लाइनर्स टिकटों की कीमत तो आसमान छू रही हैं. फिल्म की सबसे महंगी टिकट मुंबई के बोरिवली में INOX मेगाप्लेक्स में मिल रही हैं. वहां एक टिकट का दाम 3100 रुपये तक का है. इसके बावजूद देश के ज्यादातर हिस्सों में फिल्म हाउसफुल होती जा रही है.

धुरंधर 2 19 मार्च को पूरी दुनिया में रिलीज होने जा रही है, फर्स्ट वीकेंड में विंडो टिकट मिलना बड़ा रेयर हो सकता है, थिएटर्स में सीट के लिए मारा मारी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *