Dharmendra’s Prayer Meet- Jashn E Zindagi: राजकीय सम्मान से अलविदा नहीं, बल्कि प्यार और यादों की अनोखी विदाई

Dharmendra के Prayer Meet ‘जश्न-ए-ज़िंदगी’ में दी गई प्यार और यादों से भरी अनोखी विदाई

Dharmendra’s Prayer Meet- Jashn E Zindagi: जब किसी सितारे की शख्सियत इतनी बड़ी हो जाए कि उसमें ही एक पूरा युग बस जाए तो उसकी विदाई भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। और धर्मेंद्र के लिए ऐसा ही किया जा रहा है। जी हां, गुरुवार 27 नवंबर 2025 की शाम को उनके परिवार ने मुंबई के TAJ Lands End में अनूठी श्रद्धांजलि आयोजित की है। यह कोई साधारण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह है धर्मेंद्र का जश्न ए जिंदगी। इसीलिए इसे नाम भी सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ़ दिया गया है।

Dharmendra's Prayer Meet- Jashn E Zindagi
Dharmendra’s Prayer Meet- Jashn E Zindagi

सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ: धर्मेंद्र की जिंदादिल को जिंदा रखने का प्रयास

बता दे धर्मेंद्र के पांच तत्व में विलीन होने के बाद परिवारजन और सभी देशवासी गम में डूबे हुए हैं। ऐसे में गम में डूबे हुए दिलों को सांत्वना की जरूरत नहीं होती बल्कि उन्हें जरूरत होती है संजीवनी की। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देओल परिवार ने इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र के द्वारा अभिनीत फिल्म, उनकी यादों, उनकी हँसी, मुस्कान और उनके शानदार जीवन को याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके फिल्मों के गानों पर सोनू निगम परफॉर्म करेंगे जो कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धर्मेंद्र की जिंदादिली की याद दिलाएगा।

और पढ़ें: Stranger Things season 5: स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के लिए अजब गजब फैंस थ्योरी ,हॉकिंस का मौसम बदलने वाला है

जैसा कि हम सब जानते हैं धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा काफी अलग थी। क्योंकि धर्मेंद्र लीजेंडरी कलाकार थे और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि उनका अंतिम संस्कार राज्य की सुविधाओं के साथ किया जाएगा और सार्वजनिक श्रद्धांजलि आयोजित की जाएगी। परंतु परिवार ने कुछ अलग ही सोच रखा था। उन्होंने भीड़ और मीडिया से दूर शांति से अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया और निजी गरिमा में विदाई को प्राथमिकता दी। हालांकि अब देओल परिवार धर्मेंद्र की विरासत, उनकी यादों को जिंदा रखते हुए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम में केवल फ़िल्म जगत, दोस्त और परिवार के लोग होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में सोनू निगम को आमंत्रित किया गया है। वह धर्मेंद्र की उन फिल्मों के गीत जाएंगे जो उनकी यादों से जुड़ी है। इस पूरे कार्यक्रम का मकसद रोना और शोक नहीं बल्कि धर्मेंद्र की लिगसी को जिंदा रखना है। यह लिगसी गानों के माध्यम से ,मुस्कानों के माध्यम से, कहानियों के माध्यम से जिंदा रखी जाएगी। इस समारोह में देओल परिवार के करीबी दोस्त, फिल्मी फ्रेंड्स, सहयोगी और प्रशंसकों को बुलाया गया है। एक बार फिर से कार्यक्रम में निजता का ध्यान रखा गया है और मीडिया से स्पेस देने की रिक्वेस्ट भी की गई है।

यह विशेष कार्यक्रम मुंबई के TAJ Lands Ends में शाम 5 से 7:30 के बीच में आयोजित किया जाएगा। समुद्र के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद ही धर्मेंद्र को गरिमामयी विदाई देना और उनकी विरासत और उनकी इंसानियत और फिल्मों के माध्यम से याद रखना है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *