Dengue India: अब सिर्फ बारिश मौसम ही नहीं, पूरे साल है डेंगू का खतरा….

Dengue in India: The risk of dengue is no longer limited to the monsoon season; it persists throughout the year.

Dengue India: भारत में डेंगू अब केवल मानसून के मौसम तक ही सीमित रहने वाली बीमारी नहीं है बदलते जलवायु अनियमित बारिश और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण अब पूरे साल डेंगू के मामले देखने को मिलते हैं ऐसे में डेंगू से बचाव के लिए हमें पूरे साल सतर्क रहने की जरूरत है।

Dengue India:क्यों बदल रहा है डेंगू का पैटर्न?

मुख्य रूप से पहले डेंगू के मामले जुलाई से नवंबर के बीच में ज्यादातर देखने को मिलते थे लेकिन अब कई सारे राज्यों में सर्दियों और गर्मियों के दौरान भी संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ता तापमान लंबे समय तक रहने वाली नमी और अनियमित बारिश जैसे कारण मच्छर के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बना देते हैं। यही कारण है कि डेंगू अब मौसमी बीमारी नहीं रहा बल्कि साल भर बनी रहने वाली एक चुनौती बन चुकाहै।

ये भी पढ़े: भारत में Qdenga Vaccine को मिली मंजूरी, डेंगू से बचाव में क्या बदलेगा?

Climate Change बना सबसे बड़ी वजह

डॉक्टर का मानना है कि जलवायु परिवर्तन होने से डेंगू के बढ़ते खतरे का एक कारण इसको माना जा सकता है पहले जहां ठंड के मौसम में मच्छरों की संख्या कम होती थी वहीं अब कई क्षेत्रों में तापमान अधिक रहने पर मच्छर लंबे समय तक जीवित रह रहे हैं। इसके अलावा कभी भी वर्षा का हो जाना और जल भराव जैसे समस्या मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।

हमारे भारत पर बढ़ रहा संक्रमण का बोझ

भारत दुनिया के उन सभी देशों में से एक है जहां डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है डॉक्टर के मुताबिक बढ़ती आबादी शहरी विस्तार और जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव से भारत में संक्रमण का रिस्क बढ़ा हुआ है। ऐसे में केवल हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था को बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होता है बल्कि बीमारी के रोकथाम के लिए कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी होती है।

Dengue India में वैक्सीन और बचाव दोनों है जरूरी

हाल ही में भारत में डेंगू वैक्सीन के लेकर पॉजिटिव प्रगति देखने को मिली है जिससे भविष्य में गंभीर मामलों को कम करने की उम्मीद मिल रही है। हालांकि डॉक्टर स्पष्ट बताते हैं की वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों के नियंत्रण साफ-सफाई और समय पर इलाज सबसे प्रभावी उपाय बने हुए हैं। घर और आसपास जमा न होने देना पानी, पूरी बाजू के कपड़े पहनना और मच्छर रोधी उपाय बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़े: Dengue के बढ़ते खतरे से बचा सकते हैं ये Fruits

इस मामले में डॉक्टर का क्या कहनाहै

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अब डेंगू को केवल बारिश के मौसम की बीमारी ही मानना सही नहीं होगा पूरे साल इसकी निगरानी नियमित मच्छर नियंत्रण अभियान लोगों में जागरूकता और समय पर ऐसी प्लानिंग अपना कर मच्छर के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर तेज बुखार शरीर में दर्द सिर दर्द आदि जैसे लक्षण ज्यादा दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं क्योंकि यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *