Demand for induction cooktops surges amid LPG crisis : मध्य पूर्व देशों में जारी ईरान और इजरायल के संघर्ष के बीच भारत में एलपीजी की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती दिख रही है। जिस कारण क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म पर इंडक्शन कुकटॉप की मांग भी अचानक से तेज हो गई है जिस कारण इन्स्टामार्ट, ब्लिंकिट, जेप्टो जैसे एप्स पर कई सारे मॉडल हाल ही के दिनो में आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार यह ऑप्शनल कुकिंग के साधन बढ़ती उपभोक्ताओं की मांग को दर्शा रहा है।

LPG सप्लाई को लेकर बढ़ी है लोगों की चिंता
ऊर्जा बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर भी देखने को मिल सकता है भारत अपने घरेलू खपत का सबसे बड़ा हिस्सा आयत एलपीजी पर ही निर्भर है और इसका बड़ा बाग मध्य पूर्व देशों से ही आता है। ऐसे मेरे राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई में संभावित दिक्कतों की खबरों से लोगों में बेचैनी की खबर हो गई है। इस वजह से ही कई सारे लोगों ने कई शहरों में ऑप्शनल कुकिंग के उपकरण खास तौर पर इलेक्ट्रिक चूल्हा खरीदने की शुरुआत कर दी है।
ये भी पढ़े : Commercial LPG Gas Price News
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी मांग में तेज उछाल आया
कंपनियों के द्वारा दिए जाने वाले डेटा के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग सामान्य लेवल की तुलना में कई गुना बढ़ चुकी है। ब्लैंकेट और इंस्टमार्ट आदि जैसे प्लेटफार्म पर भी लोकप्रिय मॉडल कुछ ही घंटे में बिक चुके हैं। मार्केट के लोगों का कहना है कि यह बढ़ती मांग पैनिक बाइंग का संकेत हो सकती है। इसका मतलब है कि जब भी लोगों को गैस सिलेंडर के उपलब्धता को लेकर संदेह होता है तो वह तुरंत इलेक्ट्रिक के साधनों की ओर अपना ध्यान देते हैं।
इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों से बाजार को फायदा
रिटर्न और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में मौजूदा स्थिति के अनुसार इलेक्ट्रिक किचन उपकरण निर्माता को काफी फायदा मिल रहा है इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक कुकर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। हालांकि मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर एलजी की सप्लाई सामान्य तरीके से होती है तो यह अस्थाई भी साबित हो सकती है। लोगों का व्यवहार अक्सर संकट की आशंका के समय तेजी से बदल जाता है और स्थिति नॉर्मल होने पर वापस भी हो जाता है।
ये भी पढ़े : LPG Production: रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, उत्पादन में 10% वृद्धि
उपभोक्ताओं और बाजार पर इसका संभावित प्रभाव
मार्केट विश्लेषक के अनुसार अगर भू राजनीतिक तनाव लंबे समय तक बना ही रहता है तो भारत में रसोई ईंधन से जुड़े बाजारों पर असर पड़ सकता है इससे LPG की कीमत ,सप्लाई और वैकल्पिक कुकिंग की तकनीक की मांग पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि फिलहाल सरकार ने आश्वासन दिया है की एलपीजी की जरूरत हेतु भारत के पास पर्याप्त ईंधन है लेकिन फिर भी लोगों में घबराहट का माहौल है और वह इलेक्ट्रिक के साधन को खरीदने की और ध्यान दे रहे हैं।
