आईआईटी बाबा। आईआईटी बाबा के नाम से फेमस हुए अभय सिंह अब ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश कर गए है। उन्होने कर्नाटक के मंगलुरु की रहने वाली इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है. शादी के बाद अभय सिंह अपनी दुल्हन प्रतीका के साथ अपने पैतृक गांव सासरौली पहुंचे, जहां उन्होंने घर पहुंचते ही अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
पहले मंदिर में फिर कोर्ट में की शादी
अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा 15 फरवरी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप भी दिए। उनके घर वाले लगातार उनसे घर आने की मांग कर रहे थें। गांव पहुंचने पर अभय सिंह और उनकी पत्नी का ग्रामीणों और परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह पेशे से वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं।
महाकुंभ से आए थें चर्चा में
आईआईटी बाबा प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के संगम से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीचा था और वे चर्चा में आ गए थें। उच्च शिक्षा हॉसिल करने के बाद विदेश में बड़े पैकेज पर नौकरी भी किए, लेकिन उनका मन अध्यात्म की ओर लग गया और वे नौकरी छोड़ कर संत वेश में आ गए। आईआईटी बाबा की पत्नी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से वह भी एक इंजीनियर हैं। वर्तमान में यह नवविवाहित जोड़ा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहा है।
मुख्य विवरणः
पृष्ठभूमिः अभय सिंह ने आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है और वे महाकुंभ में साधना के लिए आए थे।
शादीः सन्यासी जीवन की ओर मुड़ने के बाद, अब उन्होंने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया है।
वायरलः महाकुंभ में उनके बयानों और जीवनशैली ने दुनिया भर का ध्यान खींचा था।
पारिवारिक वापसीः पिता की अपील के बाद, वे अब पत्नी के साथ घर वापस आ गए हैं।




