Deepika Padukone के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बनीं मां

Deepika Padukone and Ranveer Singh welcome their second daughter.

Deepika Padukone और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से खुशियां आ गई है इस कपल ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपनी खबर में बताया कि उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई है।

दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने दीपिका और रणवीर

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयरकी है। दोनों ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बताया कि उनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है इस पोस्ट में एक नन्ही बच्ची के पैरों का निशान दिखाई जा रहा है जिसके साथ 19 सितंबर 2026 की तारीख भी लिखी हुई है। कपल ने पोस्ट के द्वारा अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बेटी के स्वागत की जानकारी दी।

ये भी पढ़े: Daayra Review: करीना-पृथ्वीराज की टक्कर में उलझा कानून और इंसान

Dua बनीं है अब बड़ी बहन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर की इस खुशखबरी के साथ उनकी पहली बेटी दुआ बड़ी बहन बन गई है इसकी भी खबर दी गई है। दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था उसके जन्म के करीब 2 साल बाद परिवार में एक और बेटी का जन्म हुआ है जिनका स्वागत दोनों कपल ने पोस्ट के द्वारा किया है। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही बेटियों का जन्म सितंबर के महीने में हुआ है दूसरी बेटी के जन्म के बाद फैंस और बॉलीवुड के सितारों की तरफ से कपल को लगातार बधाइयां दी जारही है।

अप्रैल में दी थी दीपिका ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने अप्रैल 2026 में दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी दी थी उसे समय शेर की गई पोस्ट में सितंबर 2026 की ड्यू डेट दी गई थी। अब 19 सितंबर को दोनों ने बेटी के जन्म पर ऑफिशियल रूप से फैंस के इंतजार को खत्मकिया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़े: MS Subbulakshmi की बायोपिक में रश्मिका, सई पल्लवी क्यों बाहर? जानें वजह

बेटी के जन्म से एक दिन पहले मंदिर पहुंचे थे ये कपल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के जन्म से एक दिन पहले आने 18 सितंबर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखे गए थे। दोनों ने वहां जाकर बप्पा का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया इसके अगले ही दिन उन्होंने दूसरी बेटी की जन्म की खुशखबरी शेयर की। फिलहाल कपल ने अपनी नवजात बेटी का नाम और चेहरा अभी तक पब्लिकली नहीं बताया है ऐसे में बच्ची के नाम या पहली तस्वीर को लेकर कोई भी जानकारी को ऑफिशियल खबर मनाना गलत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *