खेल। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के कदम चिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे भी अब क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे है, यू कहा जाए वे अपने पिता की विरासत को सम्हालते हुए क्रिकेट में बल्ला चमका रहे है।
अंडर-19 टीम के लिए चुने गए आर्यवीर सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग के पुत्र आर्यवीर का पहली बार भारत की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए खेलेगे। इसी तरह राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। अन्वय बेहतर बल्लेबाजी करने के साथ ही विकेट कीपर भी हैं। ज्ञात हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की यू-19 टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। तीनों मुकाबले राजकोट में होंगे। तीनों मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं आर्यवीर
आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ी पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाए थे, हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है।




