Toxic Teaser पर यश की फिल्म के नए वीडियो पर महिलाओं की प्रस्तुति पर बवाल

Controversy over 'Toxic' teaser: Questions raised regarding the portrayal of women in the new video of Yash's film.

Toxic Teaser रिलीज होने के बाद यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर चर्चा में देखने को मिली है हाल ही में जारी किए गए टीजर लेडीज एंड लेडीज के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कहीं सारे लोगों ने महिलाओं के प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में फिल्म की प्रमुख एक्ट्रेस नजर आ रही है लेकिन इसके कुछ सीन और प्रस्तुति को लेकर आलोचना भी हो रही है।

Controversy over 'Toxic' teaser: Questions raised regarding the portrayal of women in the new video of Yash's film.

Toxic Teaser को लेकर क्यों शुरू विवाद?

फिल्म टॉक्सिक के निर्माता ने लेडिस एंड लेडिस नाम से एक नया टीजर जारी किया है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसी लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि टीजर में महिला किरदारों को मुख्य कहानी से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज में दिखाया गया है। कुछ लोगों ने कैमरा एंगल और सीन के प्रस्तुति पर भी आपत्ति जताई है। हालांकि यह सभी रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिली ऐसी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं मान सकते।

ये भी पढ़े: Toxic Trailer: यश की डार्क दुनिया की पहली झलक….

आखिर दर्शकों की प्रतिक्रिया में क्या कहा गया?

Toxic Teaser पर ऑडियंस की मिली रिएक्शन में कुछ यूजर्स ने बताया की फिल्म के प्रचार में महिला एक्ट्रेस को केवल आकर्षक दृश्य तक की सीमित दिखाया गया है। कुछ लोगों के मुताबिक टीजर में उनके रोल की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ कहीं ऑडियंस ने फिल्म का बचाव भी किया उनका कहना है कि यह केवल एक टीजर है और पूरी फिल्म रिलीज होने के बाद ही किरदारों का वास्तविक आकलन होगा।

फिल्म मेकर्स की ओर से क्या संकेत

अब तक इस पर कोई भी नया विवाद फिल्म निर्माता हूं या फिर यश की ओर से नहीं आया है हालांकि आधिकारिक जानकारी के अनुसार टॉक्सिक फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्में जिसमें कई सारी महिला कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाली है।

पहले भी चर्चा में रह चुकी है ये फिल्म

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टॉक्सिक विवाद में देखी गई है इससे पहले रिलीज हुए टीजर को लेकर भी कुछ संगठन और सोशल मीडिया पर इसको लेकर आपत्ति जताई गई थी उसे समय भी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले थे जब फिल्म के टीम ने अपने प्रमोशन अभियान को शुरू कियाथा।

ये भी पढ़े:गर्लफ्रेंड ने harshad chopda के बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर दिया धोखा…

अब आगे क्या है?

Toxic Teaser को लेकर फिलहाल बहस मीडिया तक सीमित है फिल्म की रिलीज से पहले इसके कंटेंट को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिलरही है। आने वाले समय में फिल्म का ट्रेलर और अन्य प्रमोशन सामग्री जारी की जाएगी जिससे कहानी और किरदारों की भूमिका ज्यादा स्पष्ट होने वाली है। ऐसे में अंतिम निष्कर्ष फिल्म के रिलीज के बाद ही सामने पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *