केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन बने 13वें मुख्यमंत्री, 34 साल बाद एक साथ शपथ, प्रियंका-राहुल रहे मौजूद

केरल। सोमवार को केरल सरकार का गठन हो गया। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री की शपथ लिए है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही पूरी कैबिनेट को भी शपथ दिलाई गई है। सतीशन कैबिनेट में 20 मंत्रियों ने शपथ लिए है। जिसमें से कांग्रेस के 11, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 5 और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस के केन्द्रीय नेता रहे मौजूद

केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केरल के तिरुवनंतपुरम में मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सतीशन बने 13वें मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट को शपथ दिलाई। ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *