एमपी न्यूज। मानहानि केस के एक मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह का परिवार एमपी के हाईकोर्ट मे आमने-सामने हो सकता है,दरअसल राहुल गांधी एमपी एमएलए कोर्ट के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दिए है। जिस पर विद्रवान न्यायाधीश की बेंच एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगी।
ऐसा है मामला
जानकारी के तहत कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहूल गांधी ने साल 2018 में एमपी के झाबुआ में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किए थें। इस दौरान उन्होने पनामा पेपर लीग मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था। उन पर आरोप है कि इस मामले में राहूल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय चौहान के नाम का जिक्र किया था।
नवाज शरीफ से किए तुलना
आरोप है कि राहुल गांधी ने तुलना करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ पर कार्रवाई हुई, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ। कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी के इस बयान को अपनी छवि खराब करने वाला बताते हुए भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
संमन को हाईकोर्ट में दी चुनौता
दरअसल भोपाल एमपी एमएलए कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ संमन जारी किया गया और इसी को रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में आवेदन दिए है। अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद इस मामले को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।




