Site icon SHABD SANCHI

LPG gas 10 रुपए महंगी, ATF के दाम भी बढ़े, जानें आपकी जेब पर कितना असर?

नवंबर की शुरुआत होते ही LPG gas और हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमत में बदलाव हुआहै। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹10 महंगा हो गया है और वही एटीएफ यानी विमान का ईंधन का भी दाम बढ़ चुकाहै। लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार आपके घर में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हुआ है? और क्या आने वाले दिनों में हवाई टिकट होटल के खान आदि में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पर सकते हैं तो चलिए हम समझते हैं।

1 नवंबर से क्या-क्या महंगा हुआ है?

हर महीने की शुरुआत में तेल की कंपनी गैस और ईंधन की कीमतों की एनालिसिस करती है। किसी के अनुसार 1 नवंबर 2026 से कमर्शियल LPG gas और एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बार 19 किलो रुपए वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹10 बढ़ा दी गई है वही हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतों में 1.37 प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में नई कीमत के अनुसार 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2820 रुपए का मिल रहा है। वही एटीएफ की कीमत बढ़ाकर 138 पॉइंट ₹50 प्रति लीटर हो गई है।

ये भी पढ़ें: Pune Metro Fare: नई मेट्रो का किराया ₹62 तक, जानें पूरी लिस्ट

कमर्शियल LPG महंगा होने से क्या अब आपका खाना भी महंगा होगा?

अब जरा सोचिए अगर होटल या रेस्टोरेंट में खाना बनाने का खर्च बढ़ जाता है तो इसका असर किस पर पड़ेगा? कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल रेस्टोरेंट और कैटरिंग के बिजनेस में होता है। हालांकि सिर्फ ₹10 की बढ़ोतरी होने के कारण तुरंत कीमत नहीं बढ़ेगी ऐसा करना सही नहीं होगा लेकिन अगर गैस और दूसरे जरूरी सामान लगातार महंगे होते रहे तो होटल और रेस्टोरेंट की कीमतों में भी बदलाव मिलेगा।

ATF महंगा होने से क्या हवाई टिकट भी महंगे होंगे?

यह सवाल उन लोगों के लिए जरूरी होने वाला है जो आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की प्लानिंग कर रहेहैं। एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल ईंधन है जिसका इस्तेमाल हवाई जहाज में किया जाता है इसकी कीमत बढ़ जाने से एयरलाइंस का परिचालन खर्च भी बढ़ सकता है। एयरलाइंस के खर्चे में ईंधन की बड़ी हिस्सेदारी होती है ऐसे में अगर एटीएम की कीमत लगातार बढ़ती जाती है तो कंपनियों पर टिकट की कीमत बढ़ने का दबाव आ जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी हवाई टिकट तुरंत महंगे हो जाएंगे टिकट की कीमत यात्रियों की मांग एयरलाइंस के बीच कंपटीशन और अन्य खर्चे पर निर्भर होती है।

क्या घरेलू LPG gas सिलेंडर भी महंगा हुआ?

इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए पर है, यानी फिलहाल घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।

ये भी पढ़ें: punjab national bank घोटाला: 43 लाख लौटे, बाकी ग्राहकों का पैसा कब मिलेगा?

आखिर आम लोगों की जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा?

कुल मिलाकर इस पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर बिजनेस और एयरलाइंस के खर्चे पर देखने को मिलेगा। होटल और रेस्टोरेंट में खाना बनाने का खर्च बढ़ सकता है जबकि हवाई यात्रा की कीमत बढ़ सकती है।

Exit mobile version