मंडला। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। मामला मंडला जिले का है, जहां जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका सीएमओ को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। सीएमओ ने एक ठेकेदार से उसके लंबित बिल के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
ठेकेदार से मांगी थी 4 लाख रुपये रिश्वत
मंडला नगर पालिका के सीएमओ गजानन नाफड़े के खिलाफ जबलपुर के ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि उसके द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का करीब 40 लाख रुपये का भुगतान पूर्व में नगर पालिका मंडला की ओर से किया जा चुका है। करीब 15 लाख रुपये के बिल का भुगतान होना लंबे समय से बाकी है। जब वो इस संबंध में सीएमओ गजानन नाफड़े से मिला तो सीएमओ ने उससे बिल भुगतान के एवज में 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग किए थें।
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सीएमओं को उस समय रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह ठेकदार से एक लाख रूपए ले रहा था। लोकायुक्त ने सीएमओं के खिलाफ भष्टाचान निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करके कार्रवाई की है।




