इंदौर में सीएम मोहन तो रीवा में राजेन्द्र शुक्ला करेगे शस्त्र पूजन, परंपरा के तहत प्रदेशवासी करे शस्त्र पूजा

भोपाल। शस्त्र-पूजन भारतीय सेना के पराक्रम, सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के देश में शक्ति के प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। यह बाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर प्रदेशभर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों के पूर्व कही है। उन्होने कहा कि आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा, सैन्य सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 अक्टूबर को इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा और वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल बैतूल में शस्त्र पूजन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी उनके गृह जिले में शस्त्र पूजन के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों में मंत्रीगण करेंगे शस्त्र-पूजन

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों के लिए मंत्रीगण को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। जिन जिलों में मंत्रीगण कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे, वहां संबंधित जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शस्त्र-पूजन करेंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

परंपरानुसार करे शस्त्र पूजन

राज्य शासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे विजयादशमी पर अपने-अपने घरों में परंपरानुसार शस्त्र-पूजन करें। कार्यक्रमों की समस्त व्यवस्थाएं संबंधित जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

जिलेवार मुख्य अतिथि

जिला – मुख्य अतिथि

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ग्वालियर – विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर

मंदसौर – उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

रीवा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

खंडवा – कुंवर विजय शाह, मंत्री

धार – कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री

नरसिंहपुर – प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री

जबलपुर – राकेश सिंह, मंत्री

सीहोर – करण सिंह वर्मा, मंत्री

नर्मदापुरम – उदय प्रताप सिंह, मंत्री

मंडला – संपतिया उईके, मंत्री

देवास -तुलसीराम सिलावट, मंत्री

मुरैना – एदल सिंह कंषाना, मंत्री

झाबुआ – निर्मला भूरिया, मंत्री

सागर – गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री

भोपाल – विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री

दतिया – नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री

अलीराजपुर – नागर सिंह चौहान, मंत्री

भिंड – राकेश शुक्ला, मंत्री

शाजापुर – इंदर सिंह परमार, मंत्री

विदिशा – कृष्णा गौर, राज्य मंत्री

दमोह – धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री

अनूपपुर – दिलीप जायसवाल, राज्य मंत्री

राजगढ़ – गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री

कटनी – लखन पटेल, राज्य मंत्री

आगर मालवा – नारायण सिंह पवार, राज्य मंत्री

रायसेन – नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्य मंत्री

सतना – प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री

छतरपुर – दिलीप अहिरवार, राज्य मंत्री

सिंगरौली – राधा सिंह, राज्य मंत्री

बैतूल – हेमंत खंडलवाल, वरिष्ठ विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *