उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी पूरे सादगी के साथ रविवार को उज्जैन के क्षिप्रा नदी तट पर स्थित सांवराखेड़ी में किए है। इस विवाह आयोजन में एक साथ 21 वर-वधुओं ने विवाह करके अपने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत किए है। 7 फेरे लेने वालों में सीएम मोहन यादव का छोटा बेटा अभिमन्यु और पुत्र वधु इश्तिा भी शामिल रही। सभी रस्मों के बाद सीएम मोहन वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि आज जिन्होने ने विवाह किया है वे सभी हमारे बेटा-बहू के समान है।

ये अतिथी रहे मौजूद
सामूहिक सम्मेलन में धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव भी पहुंचे और उन्होने वर-वधु को आर्शीवाद देकर उनके जीवन की मंगलकामना किए।
अखाड़ा परिषद और पंतजलि ने दिया ऐसा उपहार
अखाड़ा परिषद ने सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा किए है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीएम अपने बेटे का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करा रहे हैं, इससे डेस्टिनेशन वेडिंग में होने वाला खर्चा घट जाएगा। साथ ही एक नया प्रचलन शुरू हो जाएगा कि सभी अपने बेटे का विवाह सामूहिक सम्मेलन में कराएंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा, मुख्यमंत्री जी ने बहुत अच्छी पहल की है। हम भी प्रयास करेंगे कि कन्याओं का इसी तरह विवाह कराएं। अखाड़ा परिषद ने अपनी ओर से सभी जोड़ों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
घोड़ा और बग्गी से निकली बारात
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम के पुत्र समेत सभी 21 दुल्हे घोड़ा पर सवार थें, जबकि दुल्हन बग्गी से विवाह मंडम पर पहुची। बारात में स्वयं सीएम मोहन यादव, उनकी पत्नी सीमा यादव अपने परिवार वालों के साथ शामिल रही। बारात का जश्न देखते ही बन रहा था। जिसमें वर-वधु परिवार के लोग नचाते-गाते इस बारात का आनद उठाते हुए निकल रहे थें।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
