Cisco Stock ने बढ़ाया FY2026 का Revenue Forecast, AI Demand में ग्रोथ

Cisco Stock Raises FY2026 Revenue Forecast, Shares Surge on AI Demand

Cisco Stock: नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी सिस्को सिस्टम ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए अपना रेवेन्यू फोरकास्ट बढ़ा दिया है। कंपनी ने एक संशोधित अनुमान मई 2026 में जारी किया है।जिसमें मजबूत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर डिमांड और हाइपर स्केल डाटा सेंटर से बढ़ते ऑर्डर इसके प्रमुख कारण बताए गए हैं। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में कुछ ही घंटे में ट्रेडिंग में करीब 16% तक की तेजी देखने को मिली है। जिसका असर वैश्विक टेक्निकल सेक्टर सेंटीमेंट पर भी देखने को मिल रहा है।

Cisco AI कारोबार में तेजी से बढ़ रही है मांग

कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार कंपनी ने Cisco Stock फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए सालाना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़कर 62.8 अरब डॉलर से 63 अरब डॉलर के बीच कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने 61.2 अरब डॉलर से 61.7 अरब डॉलर के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था। बाजार विश्लेषकों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ने से हाई स्पीड नेटवर्किंग इक्विपमेंट की मांग मजबूत बनी हुई है। सिस्को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेगमेंट को इसी मांग का भी फायदा मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Gdp Growth rate impact on stock market

AI Infrastructure Orders ने बढ़ाई कंपनी की उम्मीदें

Cisco कंपनी ने बताया की हाइपर स्केल कस्टमर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर लगातार बढ़ते जा रहे हैं कंपनी ने पहले 5 अरब डॉलर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑर्डर्स का लक्ष्य रखा था जिसको अब बढ़ा कर 9 अरब डॉलर कर दिया गया है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा और कंपनी की प्रस्तुति के अनुसार अब तक कंपनी को 5.3 अरब डॉलर से अधिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आर्डर मिल चुके हैं इससे हमें पता चलता है कि बड़े क्लाउड ऑपरेटर आने वाले सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेंडिंग में अपने निवेश बढ़ा सकते हैं।

शेयरों में अब मजबूत उछाल, Market का Sentiment सकारात्मक

फोरकास्ट अपग्रेड होने के बाद Cisco शेयर कुछ ही घंटे में लगभग 16% से 19% तक उछल गए हैं। बाजार विशेषण क्यों का ऐसा मानना है कि निवेश करने वाले लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम में कंपनी की मजबूत स्थिति के संकेत के रूप में देखा है।
Sector comparison की बात अगर की जाए तो हाल ही के महीना में सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हार्डवेयर कंपनी के साथ नेटवर्किंग कंपनी में भी निवेश करने वाले लोगों की रुचि बढ़ी है। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सेंटर से विस्तार से स्विचिंग रूटिंग और ऑप्टिक्स कारोबार को फायदा मिलने की संभावनाएं बताई गई है।

लागत नियंत्रण के लिए Job Cuts की हो रही तैयारी

कंपनी ने लगभग 4000 कर्मचारियों की हटाने की योजना की भी पुष्टि की है कंपनी की ऑफिशियल बयान में बताया गया है कि संसाधनों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्किंग इनोवेशन जैसे हाई ग्रोथ क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। बाजार विश्लेषण को के अनुसार टेक्निकल कंपनियां वर्तमान में ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इन्वेस्टमेंट पर जोर देने की प्लानिंग कर रही है।

ये भी पढ़े: Crude Oil Price Vs Petrol Diesel Price In India

Cisco Stock का आगे का आउटलुक क्या कहता है?

दरसल Cisco management ने FY2027 तक के लिए हाइपर स्किल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेवेन्यू में कम से कम 6 अरब डॉलर की संभावना बताई है। बाजार विशेषण क्यों के अनुसार ग्लोबल आईटी स्पेंडिंग और इंटरप्राइजेज डिमांड में बदलाव होने से आगे के प्रदर्शन को प्रभावित होता देखा जा सकता है। यह खबर निवेशकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं का संकेत बताई जा रही है हालांकि यह निवेश की सलाह नहीं है इसे निवेश की सलाह ना समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *