Ram Charan birthday: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कलाकार चिरंजीवी ने अपने बेटे रामचरण के 41 में जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया इस पोस्ट में शेयर किए गए मैसेज में कुछ पुराने अनदेखी फोटो शामिल थे जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे की उपलब्धि और सफर को दिखाया है। जिसके साथ-साथ उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Chiranjeevi पोस्ट में दिखा पिता का अपना अलग दृष्टिकोण
चिरंजीवी ने एक्टर रामचरण के बचपन से लेकर स्टार बनने तक के सफर का उल्लेख उस पोस्ट में किया। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उन्होंने लिखा कि उनका बेटा अब वह बच्चा नहीं रहा जो उनका हाथ पकड़ता था बल्कि अब लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला एक्टर बन चुका है। यह संदेश चिरंजीवी के व्यक्तिगत अनुभव और परिवार की कुछ यादों पर आधारित था जिसे उन्होंने पब्लिकली सभी लोगों के बीच शेयर किया।
ये भी पढ़े: सेट पर घायल हुए Ram Charan, एक्टर को आंख के पास लगी चोट, पैडी सेट पर
अनदेखी तस्वीरों ने बढ़ाया इस पोस्ट का महत्व
चिरंजीवी के द्वारा शेयर किए जाने वाले इस पोस्ट में रामचरण के बचपन के कुछ पलों की तस्वीरें हैं और कुछ पारिवारिक समय को बिताते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों को पहले कभी भी पब्लिकली नहीं देखा गया था। जानकारी के मुताबिक इस तरह की पर्सनल पल को शेयर करने से पोस्ट के प्रति इमोशनल जुड़ाव बढ़ता हुआ दिखता है जिससे ऑडियंस को एक्टर की पर्सनल जीवन के कुछ झलक मिल जाती है।
पोस्ट में Ram Charan के करियर का उल्लेख
चिरंजीवी ने रामचरण की पेशे पर उपलब्धि का जिक्र भी पोस्ट में किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने अपने करियर में कई सारे सफल प्रोजेक्ट किए हैं और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। अभी वर्तमान में रामचरण अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा रहे हैं जिनमें उनकी नई फिल्मों के लेकर चर्चाएं शामिल है।
ये भी पढ़े: Dhurandhar 2 Collection Worldwide करीब 7 दिन में ₹1000 करोड़ पार….
सोशल मीडिया पर पोस्ट को क्या मिला रिएक्शन
चिरंजीवी के द्वारा शेयर किए जाने वाले इस पब्लिकली पोस्ट पर ऑडियंस बहुत बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ऑडियंस ने इसे एक संतुलित और प्रेरणादायक संदेश बताया है। कहीं यूजर्स ने तो पिता पुत्र के रिश्ते की तारीफ की है जबकि कुछ ने इसे इंडस्ट्री में पारिवारिक मूल्यों का एग्जांपल बताएं है।
