धूं-धूं कर जली मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस, जीतू ने कहा रंग-रोगन वाली बस, फिटनेस तक नही देखा जा रहा

भोपाल। उज्जैन-इंदौर रोड पर धूं-धूं कर जली मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस पर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुरानी बसों को रंग रोगन करके नई योजना में चलाया जा रहा है जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। बसों की फिटनेस तक नहीं देखी जा रही है।

यह थी घटना

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में उज्जैन-इंदौर रोड पर रामवासा इलाके में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक बस में भीषण आग लग गई। टायर फटने के बाद आग तेजी से फैली और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट्स में टायर फटने को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर अभी कारण स्पष्ट नही किया गया है। पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

21 साल बाद शुरू हुई है बस सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने 25 सितंबर 2026 को अपनी पब्लिक बस सर्विस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को फिर से शुरू किया है। जिससे सरकारी बस ऑपरेशन में 21 साल का गैप खत्म हुआ। इस स्कीम में शुरू में इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में 351 बसें चलाई गईं। यह आग नई शुरू हुई सर्विस से जुड़ी बस से जुड़ी पहली बड़ी सेफ्टी घटनाओं में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *