चारधाम यात्रा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? जानें पूरी प्रोसेस आसान भाषा में

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026 Online Registration) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप (How To Register For Chardham Yatra 2026) के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra 2026 Registration Process) अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।

इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल (Chardham Yatra 2026 Starting Date) से हो रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

फिलहाल सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra 2026 Online Registration Date) शुरू किया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra 2026 Offline Registration Date) 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि जिन श्रद्धालुओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे भी आसानी से पंजीकरण करा सकें।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Chardham Yatra 2026 Registration Website: श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए पहले अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जानकारी भरनी होती है। प्रोसेस पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

Chardham Yatra 2026 Registration Mobile App: यात्री Tourist Care Uttarakhand Appसे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। App में अकाउंट बनाने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और वहीं से यात्रा पास डाउनलोड किया जा सकता है।

Chardham Yatra 2026 Registration Whatsapp Number: सरकार ने WhatsApp के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। इसके लिए 8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होता है। इसके बाद चैटबॉट यात्रियों से जरूरी जानकारी पूछता है और उसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।

Chardham Yatra 2026 Helpline Number: चारधाम यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर किसी यात्री को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है या यात्रा से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – स्टेप बाय स्टेप

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें:
    registrationandtouristcare.uk.gov.in
  2. Register / Sign Up पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
  3. जानकारी भरें:
    नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल और राज्य जैसी जानकारी दर्ज करें।
  4. OTP वेरिफिकेशन:
    मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके नंबर वेरीफाई करें।
  5. लॉग-इन करें:
    मोबाइल नंबर और पासवर्ड से अकाउंट में लॉग-इन करें।
  6. Add / Register for Yatra पर क्लिक करें।
  7. यात्रा की जानकारी भरें:
    धाम का नाम, यात्रा की तारीख और यात्रियों की जानकारी दर्ज करें।
  8. ID अपलोड करें:
    हर यात्री का पहचान पत्र (ID) अपलोड करें।
  9. फॉर्म सबमिट करें:
    फॉर्म सबमिट करके QR पास डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *