Period hygine की एक लापरवाही? क्या यही बन सकती है, Cervical Cancer

Period hygine की एक लापरवाही? क्या यही बन सकती है, Cervical Cancer

Cervical Cancer Awareness Month 2026: हर साल जनवरी का महीना सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक अहम मुद्दा चर्चा में हो रहा है। अब सवाल यह है कि क्या पीरियड्स के दौरान साफ सफाई में की गई लापरवाही सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है? विशेषज्ञों की बात मानी जाए तो इस विषय को लेकर कई प्रकार के भ्रम भी है लेकिन सच जानना भी जरूरी है।

Cervical Cancer Awareness Month 2026: पीरियड हाइजीन पर उठे सवाल, क्या लापरवाही से बढ़ता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा?

सर्वाइकल कैंसर क्या है और यह क्यों होता है?

डॉक्टर और स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण हुमन पपिल्लोमा वायरस यानी HPV इंफेक्शन होता है। मेडिकल रिसर्च में ये पता चलता है कि सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामलों में एचपीवी की मौजूदगी रहती है। यह एक प्रकार का ऐसा वायरस है जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि विशेषज्ञ के द्वारा यह साफ तौर पर कहा गया है कि सिर्फ साफ सफाई की कमी के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा नहीं होता है, हम साफ सफाई की कमी को सर्वाइकल कैंसर का सीधा कारण नहीं मान सकते हैं।

ये भी पढ़े : Best Dairy Product: दूध, दही या पनीर..न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असली सेहत राज

पीरियड हाइजीन और संक्रमण का कनेक्शन

हालांकि मासिक धर्म के दौरान खराब स्वच्छता को पूरी तरह से भी नजरअंदाज करना सही नहीं हो सकता है। लंबे समय तक पैड्स न बदलना, गंदे कपड़े का इस्तेमाल या फिर सही तरीके से सफाई नहीं करने से बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा हो जाता है। इसके बाद यह फंगल इन्फेक्शन गर्भाशय ग्रीवा में सूजन पैदा कर सकते हैं डॉक्टर के अनुसार बार-बार होने वाले इन्फेक्शन से शरीर के स्थानीय इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर से शरीर को प्रभावित कर सकती है।

HPV और कमजोर इम्यून सिस्टम की भूमिका

हेल्थ विशेषज्ञ के मुताबिक जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है तो एचपीवी वायरस को खत्म करना बहुत मुश्किल हो जाता है ऐसे में वायरस लंबे समय तक शरीर में ही बना रह सकता है। यही वजह है कि खराब हाइजीन को सर्वाइकल कैंसर का सहायक कारण माना जाता है ना की मुख्य वजह। यह खतरे को बढ़ा सकती है लेकिन अकेले कैंसर को पैदा करने में मुख्य भूमिका नहीं निभाती है।

बचाव के लिए क्या जरूरी है?

हेल्थ विशेषज्ञ के अनुसार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता होना सबसे जरूरी होता है। एचपीवी समय-समय पर स्क्रीनिंग और मासिक धर्म के दौरान सही स्वच्छता अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। साफ सैनिटरी प्रोडक्ट्स का प्रयोग नियमित बदलाव और व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल आपके शरीर को इंफेक्शन से बचाती है बल्कि महिलाओं के संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर करती है।

ये भी पढ़े: सर्दियों में सेहत का गर्मागर्म राज… Potato Soup जो है इम्युनिटी बूस्टर

सही जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव

सर्वाइकल कैंसर को लेकर फैल रही गलत धारणाओं से बचना भी बहुत जरूरी होता है पीरियड हाइजीन के अनदेखी सीधे तौर पर Cervical Cancer का कारण नहीं बनती है लेकिन यह जोखिम को बढ़ाने वाला एक कारण हो सकती है। सही जानकारी और समय पर जांच करने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *