मध्य प्रदेश में होली से पहले बड़ी राहत, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर टली बस ओनर्स की हड़ताल

Bus owners' strike postponed on Chief Minister's assurance

Bus owners’ strike postponed on Chief Minister’s assurance: होली के ठीक पहले प्रदेशभर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में निजी बस संचालकों की 2 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। बस ओनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सकारात्मक आश्वासन मिलने पर हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि 2 मार्च से प्रदेश में निजी बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

दरअसल, राज्य सरकार की नई परिवहन नीति में प्रस्तावित पीपीपी मॉडल, परमिट व्यवस्था में बदलाव और अन्य प्रावधानों के विरोध में बस संचालकों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। यदि यह हड़ताल लागू होती तो हजारों निजी बसें सड़कों से गायब हो जातीं, जिससे होली के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों, छात्रों, प्रवासियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। त्योहार के समय बसों की मांग चरम पर रहती है, ऐसे में परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से लाखों लोगों की यात्रा योजनाएं बाधित हो सकती थीं।

मुख्यमंत्री ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। चर्चा के दौरान सभी पक्षों के हितों की रक्षा का भरोसा दिया गया और संबंधित अधिसूचनाओं को फिलहाल होल्ड पर रखने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया, जिससे प्रदेशभर में राहत और संतोष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *