State eligibility examination of Madhya Pradesh Public Service Commission was held at 23 centers in Rewa: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा रविवार 1 मार्च 2026 को प्रदेश के 12 जिलों में 390 केंद्रों पर एक साथ संपन्न हुई, जिसमें लगभग 1 लाख 46 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। सहायक प्राध्यापक पदों की पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई।
रीवा जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 8,822 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए और उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों और प्रशासन दोनों में संतोष का वातावरण रहा।




