धमनियों में सुचारु Blood Flow दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी बताया जाता है। हाल ही में एक कार्डियोलॉजिस्ट ने ऐसे 5 सामान्य पेय पदार्थ की सलाह दी है, जो रोजमर्रा की जीवनशैली में शामिल करके हम हृदय को स्वस्थ रखने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

पानी, सबसे जरूरी और प्रभावी पेय
डॉक्टर के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हृदय के लिए सबसे आसान और सरदार आदत होती है शरीर में पानी की कमी होने से खून गाढ़ा होने लगता है जिससे हृदय को पंपिंग में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। नियमित रूप से पानी पीने से रक्त का प्रवाह सहज बना रहता है और धमनियों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ पाता है।
ये भी पढ़े : Fiber Intake पूरा करने के लिए सलाद जरूरी नहीं, ये स्मार्ट फूड्स दे सकते हैं फायदा
लो-फैट दूध, पोषण के साथ Blood Flow को सहारा
अगर लो फैट दूध खाने की बात की जाए तो दूध में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी मौजूद होता है। यह तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं विशेषज्ञ के अनुसार फुल क्रीम या मीठे फ्लेवर्ड वाले दूध की जगह सदा लो फैट दूध खाना ज्यादा फायदेमंद होता है खास तौर पर ऐसे लोग जो ववयस्क हो।
ताजे फल और सब्जियों के जूस, नैचुरल नाइट्रेट्स का स्रोत
संतरा, अनार, गाजर और खासकर चुकंदर का जूस धमनियों के लिए लाभकारी माना गया है चुकंदर में मौजूद नेचुरल नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करता है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हृदय पर दबाव भी कम होता है।
नारियल पानी, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन और दिल की सुरक्षा
नारियल के पानी में पोटेशियम और प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं। डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि नियमित रूप से नारियल पानी पीना धमनियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
ग्रीन टी, एंटीऑक्सिडेंट्स से धमनियों की देखभाल
ग्रीन टी में मौजूद कैटाक्यून जैसे एंटीऑक्सीडेंट धमनियों की अंदरूनी परत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी काम करने में मदद करती है जिससे रक्त का प्रभाव बेहतर तरीके से बना रहता है। दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीना दिल के स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है।
ये भी पढ़े : Gallbladder हटने के बाद क्यों बदल जाता है पाचन तंत्र? जाने लक्षण
किन पेय से बचने की सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार शुगर युक्त कोल्ड ड्रिंक ,पैकेज वाले जूस, और एनर्जी ड्रिंक से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें मौजूद एक्स्ट्रा मात्रा में चीनी और केमिकल तत्व धमनियों के लिए हानिकारक होते हैं और लंबे समय तक हृदय संबंधित समस्या का खतरा बढ़ा सकते हैं। यह सभी पर पदार्थ रोजमर्रा में आसानी से शामिल किया जा सकते हैं और बेहतर Blood Flow
बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
