एमपी में बीजेपी विधायक के बेटी का जूता कांड, बैंक कर्मी पर बरसाए तड़ातड़, वीडियों वायरल

सागर। सागर जिले की देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने युवक के साथ जूते से मारपीट की है। मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे कार से उतरकर एक युवक के साथ जूते से मारपीट करती नजर आ रही हैं। युवक की शिकायत पर गौरझामर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ऐसे थी घटना

पीड़ित ने बैंक कर्मी राजेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही बैंक से बाहर निकला तो स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उसे रोक लिया और उसके साथ न सिर्फ गाली-गलौज बल्कि जूते से हमला किया है। लोगो के बीच-बचाव के बाद वह बच पाया।

पिता की देती रही धौस

पीड़ित राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया उसे धमकाती रही कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो.” यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके फुटेज अब वायरल हो रहे हैं. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी कोई अधिकारिक रूप से बयान सामने नही आया है।

वो मेरी कार को फॉलो करता है

इस मामले में विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया ने भी अपना पक्ष रखा है और उनका कहना है कि राजेश शर्मा मेरी कार को लंबे समय से फॉलो कर रहा है। बीच में मेरी गाड़ी को कट मारने की भी कोशिश की थी। करीब एक साल पहले एक एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें राजेश का नाम भी लिखवाया था। इसके बावजूद वह लगातार मुझे फॉलो कर रहा था। मैंने उसे कार का पीछा करने का कारण पूछने बुलाया था। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद मारपीट एवं विवाद मामले की सच्चाई सामने आऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *