बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर Nakul dhull अपने पुराने एक विवादित वीडियो को लेकर इन दिनों चर्चा में देखने को मिल रहे हैं। शो में उन्होंने इस वीडियो पर अपना पक्ष बताते हुए खुद को प्रो फेमिनिस्ट बताया है। उनके बयान के बाद एक बार फिर इस मामले में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या था?

क्या था नकुल धुल का ऐसा विवादित वीडियो?
Nakul dhull से जुड़ा हुआ यह विवाद फरवरी महीने में देखने को मिला था, वीडियो में नकुल रात के समय अकेली जा रही महिलाओं को डराने के तरीके को मजाक के तौर पर बताते हुए दिख रहे थे। उन्होंने महिला के पीछे चलने अचानक तेज दौड़ने और फिर उससे आगे निकल जाने जैसी बातें कही थी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने इस वीडियो की आलोचना की। आलोचकों का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर इस तरह मजाक बनाना बहुत गलत बात है।
ये भी पढ़े: प्रभास की Spirit की रिलीज डेट बदलेगी? सलमान खान की Monster से मुकाबले…
बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने इस पर क्या कहा?
बिग बॉस के घर में बातचीत के दौरान Nakul dhull हमने अपने पुराने वीडियो को लेकर अपना संदर्भ समझाया उन्होंने बताया कि एक लड़की ने उनसे महिलाओं से बातचीत करने को लेकर अपने डर के बारे में पूछा था। नकुल के अनुसार उनका जवाब इस बात की और इशारा करने के लिए था कि महिलाएं खुद भी पुरुषों की वजह से असुरक्षित महसूस कर सकती है उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात तो गलत तरीके से दिखाया गया और वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी मामला भी हो गया था।
नकुल ने खुद को प्रो फेमिनिस्ट बताते हुए महिलाओं के अधिकारों में सपोर्ट की बात कही है हालांकि उनका यह बयान और अपने पक्ष में दी हुई एक सफाई का हिस्सा है। वीडियो को लेकर हुई आलोचना उनके स्पष्टीकरण को अलग-अलग समझ लेना जरूरी है।
नकुल धुल के खिलाफ कानूनी मामले की स्थिति
Nakul dhull को लेकर इस मामले में हुए विवाद में कानूनी मामले का भी जिक्र देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नकुल ने भी शो में बातचीत के दौरान कहा कि मामले की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। हालांकि उपलब्ध रिपोर्ट के मामले में मौजूदा स्थिति से अदालत की किसी फैसले की पुष्टि नहीं हो रही है। इसलिए यह दावा करना गलत होगा कि यह मामला पूरी तरह से खत्म हो गया है।
ये भी पढ़े: भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, sanjay dutt के बयान से हलचल
बिग बॉस में एंट्री के बाद फिर चर्चा में क्यों आए Nakul dhull?
नकुल की बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद उनके पुराने वीडियो और महिलाओं को लेकर दिए गए उनके बयानों पर फिर से चर्चा हुई शो में अपनी सफाई को देकर उन्होंने ऑडियंस के सामने अपना पक्ष रखा है।




