रीवा। रीवा एडिशनल एसपी की नई पदस्थापन कर दी गई है। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल की एक नई सूची जारी की है। जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस सूची में भावना मरावी को रीवा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
हेमंत चौहान का इंदौर तबादला
इस नए आदेश के तहत रीवा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हेमंत चौहान का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हेमंत चौहान को अब रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। उनके स्थान पर ही अब भावना मरावी कार्यभार ग्रहण करेंगी।
कौन है भावना मरावी
भावना मरावी वर्ष 2014 बैच की राज्य पुलिस सेवा की कुशल और अनुभवी अधिकारी हैं। रीवा का एडिशनल एसपी बनाए जाने से पहले वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कानून व्यवस्था प्रबंधन के लिए पहचानी जाने वाली भावना मरावी अब रीवा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को संभालने का जिम्मा लेंगी।




