Best Stocks in Vikram Samvat 2082: ब्रोकरेज इनक्रेड ने हिंदू नए कैलेंडर वर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, 5 ऐसे स्टॉक का सुझाव दिया है जो आने वाले समय में 20% से 30% का रिटर्न बना कर दे सकते हैं. इनक्रेड ब्रोकरेज के अनुसार ये पांच स्टॉक टेक्निकल मोर्चे पर काफी मजबूत है. यह सभी स्टॉक Tyre, Banking, Metal, Defence Sector से अपना संबंध रखते हैं.
Apollo Tyres Ltd Share News (अपोलो टायर्स शेयर)
Tyre Sector में ऑपरेट करने वाली अपोलो टायर्स को सबसे पहले ब्रोकरेज इनक्रेड पसंद किया है. इस स्टॉक को 460 रुपए से 500 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. और कंपनी के शेयरों में 580 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ 20% तेजी की संभावना जताई है. मंथली चार्ट पर विलियम्स एलीगेटर इंडिकेटर खरीदारी की संकेत दे रही है. जिस वजह से आने वाले महीने में यहां पर मोमेंटम बना रह सकता है.
Canara Bank Share News (केनरा बैंक शेयर)
Banking Sector के PSU Stock Canara Bank पर ब्रोकरेज इनक्रेड ने खरीदारी की सलाह दी है. खरीदारी की रेंज 120 रुपए से 130 रुपए की है. शेयर से 25% तेजी की संभावना जताते हुए ब्रोकरेज ने 156 रुपए का टारगेट प्राइस सेट किया है.
NESCO Ltd Share News (नेस्को शेयर)
अब बात अगले शेयर की करें तो इस लिस्ट का तीसरा शेयर नेस्को है. जिसमें ब्रोकरेज इनक्रेड ने 1655 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है. खरीदारी की रेंज 1320 रुपए 1360 रुपए की दी गई है. NESCO Ltd शेयर से कुल 23% तेजी की उम्मीद है.
Sandur Manganese and Iron Ores Ltd Share News (संदूर मैंगनीज शेयर)
संदूर मैंगनीज और आयरन ओराइज शेयर को ब्रोकरेज ने 205 रुपए और 225 रुपए की रेंज में खरीदारी करने की सलाह दी है. इनक्रेड ब्रोकरेज शेयर पर 280 रुपए के टारगेट के साथ 30% तेजी की उम्मीद जता रहा है.
Premier Explosives Ltd Share News (प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स शेयर)
Defence Sector के शेयर प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड पर ब्रोकरेज इनक्रेड ने 780 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है. शेयर से करीब 22% तेजी की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने शेयर की खरीदारी रेंज 630 रुपए और 650 रुपए निर्धारित की है. शेयर की कीमत मजबूत अपट्रेंड के साथ राइजिंग चैनल में बनी हुई है.
सभी शेयरों पर खुद भी करें रिसर्च
अब बात आती है की इन शेयरों में निवेश करने से पहले थोड़ी रिसर्च आपकी खुद की होनी चाहिए अगर आप ये रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आपको किसी अच्छे वित्तीय सलाहकार की मदद लेनी चाहिए.
