आवारापन 2 VS लाहौर 1947: 19 साल बाद फिर भिड़ेंगे सनी देओल और इमरान हाश्मी

Awarapan 2 VS Lahore 1947: इंडिपेंडेंस डे 2026 (Independence Day 2026 Box Office Clash) के मौके पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जहां Emraan Hashmi की फिल्म Awarapan 2 और Sunny Deol की Lahore 1947 आमने-सामने होंगी। इस क्लैश को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है, क्योंकि दोनों फिल्मों का अपना अलग दर्शक वर्ग और मजबूत बैकग्राउंड है। खास बात ये है कि ये टक्कर सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि 19 साल पुराने बॉक्स ऑफिस इतिहास की भी दोहराई जा रही कहानी है।

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2

Awarapan 2 को भट्ट कैंप Vishesh Films बड़े स्तर पर रिलीज करने जा रहा है। पहले इसकी रिलीज डेट मार्च बताई जा रही थी, लेकिन शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी की चोट के कारण फिल्म टल गई। अब मेकर्स ने इसे सीधे 14 अगस्त 2026 पर शिफ्ट कर दिया है। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी और इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले पार्ट Awarapan को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ उसने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया, जिसकी वजह से इसके सीक्वल को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

13 को आएगी लाहौर 1947

दूसरी तरफ Lahore 1947 एक पीरियड ड्रामा है, जिसे Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन Rajkumar Santoshi कर रहे हैं। फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन (India-Pakistan Partition Story) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इसे एक मजबूत और इमोशनल कंटेंट देती है। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, यानी Awarapan 2 से ठीक एक दिन पहले, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर तय मानी जा रही है।

19 साल पहले हुई थी भिड़ंत

अगर इतिहास की बात करें तो 2007 में भी इमरान हाशमी और सनी देओल आमने-सामने आ चुके हैं। उस समय Awarapan और Apne (2007 Box Office Clash) एक ही दिन रिलीज हुई थीं, जिसमें सनी देओल की फिल्म Apne ने बाजी मार ली थी। Apne ने करीब 69 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि Awarapan महज 12 करोड़ के आसपास सिमट गई थी। हालांकि बाद में Awarapan को दर्शकों ने खूब सराहा और आज वह एक कल्ट फिल्म मानी जाती है।

अब सवाल यही है कि क्या इमरान हाशमी इस बार अपने 19 साल पुराने हार का बदला ले पाएंगे (Revenge at Box Office) या फिर सनी देओल एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे। जहां Lahore 1947 का कंटेंट और स्केल भारी नजर आता है, वहीं Awarapan 2 का म्यूजिक, इमोशनल कनेक्ट और कल्ट फैनबेस इसे मजबूत टक्कर देने की क्षमता रखता है। ऐसे में 2026 का ये इंडिपेंडेंस डे क्लैश बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *